16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं हैदराबादी हूं... किस बात से नाराज हुए...

मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं हैदराबादी हूं… किस बात से नाराज हुए माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला

Published on

नई दिल्ली

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेलाइन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान सत्या नडेला ने ओपन एआई चैटबोट ChatGPT को लेकर काफी चर्चा की और इसका मजाक भी उड़ाया। आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि चैटजीपीटी सर्च इंजन गूगल को रिप्लेस कर सकता है।

सत्या नडेला बुधवार को बेंगलुरु में फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट बोल रहे थे। इस इवेंट के दौरान ChatGPT के बारे में बातें की और उससे बात करके उदाहरण के साथ समझाया। उन्होंने चैट-रोबोट चैटजीपीटी से बातचीत की और उससे सवाल किया । उन्होंने पूछा कि फ्यूचर में सबसे पॉपुलर दक्षिण भारतीय टिफिन आइटम कौन-कौन से होंगे। इस सवाल का जवाब चैट जीपीटी ने दिया इडली, डोसा और वड़ा का जवाब देने के बाद में इसके ऑप्शन में एक और नाम शामिल कर दिया, जिसे सुनकर नडेला गुस्सा हो गए।

चैटजीपीटी ने साउथ इंडिया फूड की लिस्ट में बिरयानी का नाम शामिल कर दिया। इस नाम को सुनकर सत्या नडेला ने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस जवाब ने मेरे मुंह का स्वाद खराब कर दिया। बिरयानी को दक्षिण भारतीय टिफिन कहने पर मजाकिया अंदाज में नडेला ने कहा कि मैं हैदराबादी हूं, मुझे हैदराबादी बिरयानी के मामले में बेवकूफ मत बनाओ। नडेला की इस बात पर सॉफ्टवेयर ने उनसे माफी मांगी । नडेला ने चैट जीपीटी से बातचीत को और बढ़ाते हुए कहा कि इडली और डोसे के बीच कौन बेहतर है। फिर उन्होंने इडली और डोसे के बीच के डायलॉग को शेक्सपीयर के नाटक का हिस्सा बनाने का आदेश दिया। भारत के डिजिटल सेक्टर में हो रहे काम पर उनका कहना है कि भारत में डिजिटल सेक्टर में जबरदस्त काम हो रहा है। दुनिया के किसी और देश में डिजिटल को लेकर इस तरह का उत्साह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने दूसरे देशों में अपने प्रॉडक्ट्स बनाए और भारत में बेचे। लेकिन अब यह स्थिति बदल चुकी है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...