6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा मत करो', ईशान खट्टर ने पहलगाम...

‘हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा मत करो’, ईशान खट्टर ने पहलगाम पर कही बड़ी बात, कश्मीरी पंडितों का दर्द बताया

Published on

एक्टर ईशान खट्टर ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘भारतीय हिंदुओं को भारतीय मुसलमानों के खिलाफ न खड़ा करने’ का अनुरोध किया है क्योंकि उनका मानना है कि यह आतंकवादियों की अंतिम जीत होगी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘धड़क’ एक्टर ने कश्मीर के लंबे और दर्दनाक इतिहास को बताते हुए एक भावुक नोट लिखा। ईशान ने लिखा, ‘यह हिंदुओं पर लक्षित हमला था। इसे नकारना बेईमानी है। यहां एक लंबा और दर्दनाक इतिहास है: कश्मीरी पंडितों के जबरन पलायन से लेकर अमरनाथ यात्रियों पर हमले तक।’

ईशान खट्टर ने आगे लिखा, ‘लेकिन इस दर्द का इस्तेमाल भारतीय हिंदुओं को भारतीय मुसलमानों के खिलाफ़ खड़ा करने के लिए करना गलत है। यह आतंकवादियों की अंतिम जीत है। और हमें उन्हें जीतने नहीं देना चाहिए।’ ईशान ने यह भी कहा कि वह करीब दो महीने पहले पहलगाम में थे और अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कई दयालु और मददगार स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

ईशान खट्टर ने कह दी बड़ी बात
अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ एक्टर ने कहा, ‘व्यक्तिगत तौर पर मैं कहना चाहूंगा कि मैं मुश्किल से 2 महीने पहले पहलगाम में था। मैंने हमेशा कश्मीर के लिए एक गहरा जुड़ाव और प्यार महसूस किया है और लोगों को हमेशा दयालु और मददगार पाया है। मैं वहां कुछ खूबसूरत लोगों से मिला हूं। इन भयानक हमलों के पीड़ितों को जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, उसकी कल्पना करके मेरा दिल दुखता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कश्मीर को लंबे समय से नुकसान पहुंचाया गया है। एक जगह जिसे अक्सर धरती पर स्वर्ग कहा जाता है, इस तरह के कृत्यों से बहुत घायल हो गई है और इसके लोगों का जीवन अमिट रूप से प्रभावित हुआ है।’

कश्मीर में थे ईशान खट्टर
ईशान हाल ही में तारा सुतारिया के साथ अपने गाने ‘प्यार आता है’ की शूटिंग के लिए कश्मीर में थे। ईशान ने सभी से नफरत में अंधे न होने और न्याय की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें अपनी राजनीति, अपने धर्म के लिए नहीं बल्कि अपनी मानवता के लिए परखा जाना है। आइए हम कभी न भूलें और अपने सामूहिक गुस्से को न्याय के लिए इस्तेमाल करें, न कि अंधी नफरत के लिए। आइए हम वही बनें जो ये दयनीय हमलावर हमें भूला देना चाहते हैं – संवेदनशीलता, तर्क और विचारशीलता वाले इंसान।’

एक्टर ने सैयद आदिल हुसैन को याद किया
ईशान ने कश्मीरी स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह को याद करते हुए एक नोट भी लिखा, जिन्होंने इन पर्यटकों की जान बचाने की कोशिश में हमले में अपनी जान गंवा दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...