7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorized'लाल सिंह चड्ढा को बर्बाद मत करिए', हेट कैंपेन पर बोलीं आमिर...

‘लाल सिंह चड्ढा को बर्बाद मत करिए’, हेट कैंपेन पर बोलीं आमिर की भतीजी

Published on

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड अभी भी जारी है. विवादों के बीच फिल्म तो रिलीज हो गई है. लेकिन लोग अभी भी आमिर की फिल्म पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. ऐसे में आमिर खान के सपोर्ट में उनकी भतीजी जायन मारी आगे आई हैं और उन्होंने आमिर को ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है.

आमिर को मिला भतीजी का सपोर्ट
आमिर खान की भतीजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करके लोगों से लाल सिंह चड्ढा देखने की अपील की है. जायन ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो हेट कैंपेन चलाकर फिल्म को बर्बाद न करें.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जायन का वीडियो शेयर करके अपने पापा को सपोर्ट किया. वीडियो में जायन ने कहा- आपको अगर कभी भी आमिर खान ने एंटरटेन किया है या फिर उनसे इंप्रेस हुए हैं….तो लाल सिंह चड्ढा देखिए. उन्होंने फैंटास्टिक फिल्म बनाई है. हेट कैंपेन को किसी बहुत खूबसूरत चीज को बर्बाद न करने दें.

ऋतिक रोशन ने की आमिर की फिल्म की तारीफ
जायन मारी से पहले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी लोगों से आमिर खान की फिल्म देखने की अपील की थी. ऋतिक रोशन ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद ट्विटर पर फिल्म की जमकर तारीफ की.

ऋतिक रोशन ने क्या लिखा?
ऋतिक रोशन ने ट्वीट में लिखा- लाल सिंह चड्ढा अभी-अभी देखी. मैंने इस फिल्म को महसूस किया. प्लस और माइनस को साइड कर दीजिए, ये एक शानदार फिल्म है. इस जेम को मिस न करें. जाओ…जाओ..अभी देखो. ये ब्यूटीफुल है. जस्ट ब्यूटीफुल.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...