बिग बॉस 16 से अंकित गुप्ता जब से बाहर आए है, तब से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन्स के साथ-साथ वह इंटरव्यूज भी दे रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को क्यूट-सा मैसेज दिया है। उन्हें प्यार और सपोर्ट किया है। आपको वैसे ये तो मालूम ही है कि उनका और प्रियंका का रिश्ता कितना गहरा और सच्चा है। घर में भी उनके बीच प्यार साफ-साफ झलकता था और उनके बाहर आने के बाद भी ये दिखाई दे रहा है।
अंकित गुप्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रहे हैं- ‘प्री.. हाय…मुझे पता है कि घर के अंदर तुम्हें हर कोई बिना कारण के टारगेट कर रहा है। बिना कारण वीकेंड का वार पर भी तुम्हें फटकार लगाई जा रही है वो भी । मैं सच में ये दुआ करता हूं कि काश मैं वहां होता तुम्हारे लिए लेकिन दुर्भाग्यवश मैं वहा नहीं हूं। और मैं ये भी जानता हूं कि तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। तुम ये सब अच्छे से हैंडल करोगी और एक बॉस की तरह गर्व के साथ बाहर आओगी।’
अंकित गुप्ता का प्रियंका को मैसेज
अंकित गुप्ता आगे कहते हैं, ‘तुम बिलकुल परेशान मत हो। हम सभी यहां तुमको सपोर्ट और प्यार करने के लिए हैं। हम सभी तुमको प्यार करते हैं। अंकित और प्रियंका के सभी फैन्स तुम्हें सपोर्ट कर रहे हैं प्यार कर रहे हैं। हम सभी तुमको याद कर रहे हैं। जल्दी से तू जीतकर आ जा फिर तुम्हारी जीत को सेलिब्रेट करेंगे। बस अपना ध्यान रखो और स्ट्रॉन्ग रहो जैसी तुम हो।’
प्रियंका चाहर चौधरी का फूटा सब्र का बांध
जैसा कि आपने शनिवार का वार एपिसोड देखा तो उसमें अर्चना गौतम प्रियंका चाहर चौधरी को लगातार ताने मार रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं। उन्होंने ये कहा था कि सलमान खान उन्हें सबके सामने डांटते हैं और अर्चना उस बात का मुद्दा बनाती है और उनको उंगली करती है। चिढ़ाती है। साथ ही उन्होंने घर से जाने की भी बात कही थी। इन्हीं सब को देखते हुए दोस्त अंकित ने उनका सपोर्ट किया है।
