12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedडबल धमाका... तीन महीने में सबसे कम महंगाई, जानिए और कहां मिली...

डबल धमाका… तीन महीने में सबसे कम महंगाई, जानिए और कहां मिली गुड न्‍यूज

Published on

नई दिल्‍ली:

अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर सोमवार को दो अच्‍छी खबरें आईं। पहली, खुदरा महंगाई की दर जनवरी में नरम होकर तीन महीने के निचले स्तर 5.1 फीसदी पर पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से ऐसा हुआ। जनवरी 2023 में खुदरा महंगाई की दर 6.52 फीसदी थी। दूसरी गुड न्‍यूज औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों से जुड़ी है। औद्योगिक उत्पादन (IIP) की ग्रोथ दिसंबर 2023 में बढ़कर 3.8 फीसदी पर पहुंच गई। नवंबर 2023 में औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ 2.4 फीसदी थी।

खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा महंगाई की दर जनवरी में कम होकर 5.1 फीसदी पर आ गई है। यह इसका तीन महीने का निचला स्तर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई की दर दिसंबर 2023 में 5.69 फीसदी थी। जनवरी 2023 में यह 6.52 फीसदी थी। खुदरा महंगाई की दर बीते साल अगस्त में 6.83 फीसदी के ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गई थी।

खाने-पीने की चीजों के घटे दाम
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने की चीजों की बढ़ोतरी दर इस साल जनवरी में 8.3 फीसदी रही। यह इससे पिछले महीने के 9.53 फीसदी से कम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को खुदरा महंगाई दर को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी
उधर, देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP) की ग्रोथ दिसंबर, 2023 में नवंबर की तुलना में बढ़ी है। यह 2.4 फीसदी से बढ़कर 3.8 फीसदी हो गई है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें गिरावट आई है। एक साल पहले इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन 5.1 फीसदी बढ़ा था। सरकार की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। यह आंकड़ा औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर जारी किया गया है।

एनएसओ के आधिकारिक बयान से पता चलता है कि दिसंबर, 2023 में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर का उत्पादन 3.9 फीसदी बढ़ा जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.6 फीसदी था। दिसंबर 2023 में खनन उत्पादन 5.1 फीसदी और बिजली उत्पादन 1.2 फीसदी की दर से बढ़ा।इस तरह चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में आईआईपी की कुल बढ़ोतरी दर 6.1 फीसदी रही है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.5 फीसदी रहा था।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...