10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedविजय माल्या और नीरव मोदी मामले में ED ने लौटाई 15,000 करोड़...

विजय माल्या और नीरव मोदी मामले में ED ने लौटाई 15,000 करोड़ की एसेट्स, किसे हुआ फायदा!

Published on

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी समेत तीन मामले में अब तक लगभग ₹16,400 करोड़ की एसेट्स रिस्टोर की हैं। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी का फोकस ऐसे लोगों और संस्थाओं को राहत देने पर है जो धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। साथ ही वह जांच में भी तेजी लाना चाहती है। एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में इस मुद्दे पर चर्चा की। ईडी के अधिकारी ऐसे मामलों की भी पहचान कर रहे हैं जिनमें पीड़ितों को संपत्ति वापस दिलाने में तेजी लाई जा सकती है। एजेंसी ने स्पेशल कोर्ट्स से आदेश प्राप्त करने के बाद अब तक लगभग ₹16,400 करोड़ की संपत्तियां बहाल की हैं। इनमें से अधिकतर तीन हाई प्रोफाइल मामलों के संबंध में हैं।

भगोड़े आर्थिक अपराधी और शराब कारोबारी विजय माल्या से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में एजेंसी ने एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम को लगभग ₹14,131 करोड़ की संपत्तियां बहाल की हैं। एक अन्य भगोड़े आर्थिक अपराधी और हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मामले में, ईडी ने पीएनबी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को ₹1,052 करोड़ लौटा दिए हैं। तीसरा मामला नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड का है। इसमें धोखाधड़ी के शिकार 8,433 पब्लिक इनवेस्टर्स को मुआवजे के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति को लगभग ₹1,220 करोड़ की संपत्ति लौटा दी है। माल्या और मोदी से जुड़े मामलों में ईडी ने अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने से पहले ही संपत्ति रिस्टोर कर दी है।

क्या है कवायद का मकसद
संबंधित अदालतों ने पीएमएलए की धारा 8(7) के तहत संपत्ति रिस्टोर करने का आदेश दिया। माल्या और मोदी दोनों को भगोड़ा घोषित किया गया था और उन पर सरकारी बैंकों का बकाया था। इसलिए यह जनहित का मामला था। सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा काले धन पर गठित विशेष जांच दल के प्रमुख न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) अरिजीत पसायत की अध्यक्षता में हुई पिछले महीने भुवनेश्वर में बैठक में संपत्ति की वापसी के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। माल्या और मोदी के मामलों में ईडी ने किस तरह से संपत्ति को सफलतापूर्वक रिस्टोर किया, इस बात को ध्यान में रखते हुए एसआईटी ने विदेशों में जमा काले धन को सफलतापूर्वक वापस लाने के लिए उन्हीं तौर-तरीकों को अपनाने के तरीकों पर चर्चा की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य न केवल गलत काम करने वालों को दंडित करना है बल्कि पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई लौटाकर उनमें विश्वास पैदा करना भी है। पिछले महीने ईडी ने कोलकाता में रोज वैली ग्रुप के धोखाधड़ी करने वाले निवेशकों को ₹19.40 करोड़ वापस दिलाए। कोलकाता के विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के निर्देशों के अनुसार यह राशि रोज वैली एसेट डिस्पोजल कमेटी के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...