सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में एक चेहरा ऐसा है जो फिनाले से पहले बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में छा गया है. सिंगिंग शो में इस कंटेस्टेंट को एक्टिंग के बैक टू बैक सजेशन मिल रहे हैं. जी हां, सही समझा. हम बात कर रहे हैं बंगाली ब्यूटी बिदिपता चक्रवर्ती की. ये वो कंटेस्टेंट हैं जिनकी आवाज के मुरीद फैंस इनकी सुंदरता के भी कायल हैं
जितेंद्र का बड़ा कॉम्पलिमेंट
सर्व गुण संपन्न ये एक्ट्रेस शो की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट हैं. बिदिपता को फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज फिल्ममेकर्स ने हीरोइन मटीरियल बताकर उन्हें कॉम्पिलिमेंट दिया है. रविवार के एपिसोड में जितेंद्र गेस्ट बनकर पहुंचे थे. जितेंद्र भी बिदिपता की गायिकी के अलावा उनकी खूबसूरती के भी फैन दिखे. एक्टर ने बिदिपता को बाकी डायरेक्टर्स की तरह एक ही बात कही कि उनमें हीरोइन बनने की योग्यता है. वो हीरोइन मटीरियल हैं.
बिदिपता की शानदार परफॉर्मेंस देखने के बाद जितेंद्र कहते हैं- आप बहुत प्रीटी हो. आप बढ़िया हीरोइन मटीरियल हो. आपको जरूर फिल्में जॉइन करनी चाहिए. मैंने बहुत सारे न्यूकमर्स के साथ काम किया है, जितना भी मुझे तजुर्बा है, मैं ये कह सकता हूं कि आप जरूर सक्सेसफुल होंगे. एकता तो यहां है ही, प्रोडक्शन भी अपना है ही, तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.
बिदिपता को मौका देंगी एकता कपूर?
शो में जितेंद्र ने बड़ी बात कह दी है. अब क्या एकता कपूर अपने पिता जितेंद्र से सहमत होती हैं? ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि एकता कपूर अपने किसी शो में प्यारी और मासूम ही बिदिपता को कास्ट करें. क्योंकि बिदिपता का इंडियन लुक उन्हें और अपीलिंग बनाता है. एकता कपूर की हीरोइन बनने की बिदिपता में क्वॉलिटी नजर भी आती है.
राइजिंग स्टार हैं बिदिपता
बिदिपता को सुभाष घई, सूरज बड़जात्या जैसे नामी डायरेक्टर्स एक्टिंग लाइन में आने की सलाह दे चुके हैं. बिदिपता इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी जीतती हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर एक बात की गारंटी है बिदिपता का स्टार बनना तय है. बिदिपता कई सिंगिंग रियलिटी शोज में अपनी गायिकी दिखा चुकी हैं. 24 साल की बिदिपता कम उम्र में देश की बड़ी स्टार बन गई हैं.
