12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedElon Musk हुए इतने 'कंगाल', गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में छप गया नाम!

Elon Musk हुए इतने ‘कंगाल’, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में छप गया नाम!

Published on

नई दिल्ली,

कभी दुनिया में सबसे अमीर इंसान के तौर पर पहचाने जाने वाले Tesla सीईओ एलन मस्कके बुरे दिन खत्म होते नजर नहीं आ रहे हैं. उनकी संपत्ति जिस तेजी से घट रही है उससे टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में उनकी नंबर दो की कुर्सी भी खतरे में है. लेकिन इस बुरे दौर में भी उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. मस्क ने पिछले दो महीने में ही सबसे ज्यादा पैसे गंवाए हैं.

एक साल में संपत्ति इतनी घटी
अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने नंबर एक अमीर का ताज गंवाने के बाद पैसे गंवाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. टेक टाइकून की संपत्ति में बीते साल के आखिरी दो महीनों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और उन्होंने अपनी नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा गंवा दिया. फोर्ब्स के आंकड़ों के आधार पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ब्लॉग में बताया है कि एलन मस्क ने 2021 के हाई लेवल से अपनी नेटवर्थ में अब तक 182 अरब डॉलर (करीब 14.71 लाख करोड़ रुपये) गंवा दिए हैं. ऐसा करने वाले वे इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं.

200 अरब डॉलर घाटे का है अनुमान
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘आंकड़े Forbes के अनुमानों पर आधारित हैं, अन्य स्रोतों को जोड़ने से यह रकम 200 अरब डॉलर के करीब होने का अनुमान है.’ बिजनेस स्टैंडर्ड पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने 182 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाकर जापानी अरबपति के नाम पर दर्ज इस विश्व रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ दिया है.

मासायोशी सोन का रिकॉर्ड तोड़ा
रिकॉर्ड कीपर गिनीज के मुताबिक, सटीक आंकड़ा पता लगाना लगभग असंभव है, लेकिन मस्क को हुआ ये बड़ा घाटा साल 2000 में जापानी टेक इन्वेस्टर मासायोशी सोन द्वारा गंवाए गए 58.6 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है. एलन मस्क की संपत्ति साल 2021 के अंत में अपने शिखर पर थी और ये 320 अरब डॉलर दर्ज की गई थी. लेकिन अब जनवरी 2023 में यह घटकर 138 अरब डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गई.

नेटवर्थ में गिरावट की ये बड़ी वजह
Elon Musk की संपत्ति में गिरावट की प्रमुख वजह का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें ये भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है. इसके अलावा, जब से उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के साथ 44 अरब डॉलर की डील की उसके बाद से उनके बुरे दिन शुरू हो गए थे. नेटवर्थ में आई गिरावट के चलते ही फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने उन्हें पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर इंसान का ताज अपने नाम किया. वहीं अब भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...