6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने पूरी उम्र जितना कमाया, उससे ज्यादा एलन मस्क ने...

गौतम अडानी ने पूरी उम्र जितना कमाया, उससे ज्यादा एलन मस्क ने दो महीने में गंवाया

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इससे दुनिया के टॉप 10 रईसों में से आठ की नेटवर्थ में गिरावट आई। दुनिया के टॉप रईस एलन मस्क को सबसे बड़ा झटका लगा। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 8.39% गिरावट आई। इससे मस्क की नेटवर्थ में $22.2 अरब की भारी गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी नेटवर्थ $358 अरब रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में $74.5 अरब की गिरावट आई है जो गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ से ज्यादा है। अडानी की नेटवर्थ $65.4 अरब है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 22वें नंबर पर हैं।

ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस $233 अरब के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में $68.7 लाख की तेजी आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में $5.27 अरब की गिरावट आई है। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में $3.67 अरब की गिरावट आई और यह $232 अरब रह गई है। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा $24.6 अरब की तेजी आई है। बर्नार्ड अरनॉल्ट, लैरी एलिसन, बिल गेट्स, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और स्टीव बाल्मर की नेटवर्थ में भी गिरावट रही। वॉरेन बफे की नेटवर्थ $47 करोड़ की तेजी आई।

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ
देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में मंगलवार को 1.25 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 84.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.67 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को 86.6 करोड़ डॉलर की तेजी आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 13.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...