19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedहफ्ते में 84 घंटे काम, बिना कोई ऑफ, 12 घंटे की शिफ्ट......

हफ्ते में 84 घंटे काम, बिना कोई ऑफ, 12 घंटे की शिफ्ट… नए ‘बॉस’ मस्क ने बदल दी ट्विटर के कर्मचारियों की जिंदगी

Published on

वॉशिंगटन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, सोशल मीडिया कंपनी सुर्खियों में हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दावा कर रही है कि जब से अरबपति बिजनसमैन ने ट्विटर को खरीदा है, कंपनी के कर्मचारियों को कई-कई घंटे अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। मस्क की नई रणनीति के तहत पहले से ही कंपनी में छंटनी की आशंकाएं हैं। मस्क की दी हुई डेडलाइन को पूरा करने के लिए मैनेजर कर्मचारियों से हफ्ते के सातों दिन 12-12 घंटे की शिफ्ट करने के लिए कह रहे हैं यानी हफ्ते के 84 घंटे काम। एलन मस्क ने डील साइन करने के कुछ ही घंटों के भीतर सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष कर्मचारियों को निकाल दिया था।

अंदरूनी सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी की एक रिपोर्ट बताती है कि शुक्रवार को कर्मचारियों को टास्क दिए गए थे। कुछ लोगों का मानना है कि यह कर्मचारियों की कड़ी मेहनत करने की क्षमता का टेस्ट है। मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है जिसके बाद से कंपनी में छंटनी की आशंकाएं लगाई जाने लगी हैं। पिछली कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर के कुछ इंजीनियरों को वीकेंड पर काम करने के साथ-साथ कोडिंग प्रोजेक्ट पर भी काम करने के लिए कहा गया है।

नौकरी जाने के खतरे के बीच ओवर टाइम
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने कई बड़े बदलाव किए हैं। हालिया सबसे बड़ा बदलाव ट्विटर के वेरिफिकेशन प्रोसेस को लेकर किया है जिसके तहत अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक के लिए यूजर को 8 डॉलर/माह का भुगतान करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को यह नहीं पता है कि उन्हें ओवर टाइम के लिए भुगतान किया जाएगा या नहीं। उन्हें यह भी नहीं पता है कि घंटों का अतिरिक्त काम उनकी नौकरी बचा पाएगा या नहीं।

ऑफिस में सोने को मजबूर कर्मचारी
सीएनबीसी की एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, मस्क टेस्ला से 50 से अधिक भरोसेमंद कर्मचारियों को ट्विटर लेकर आए हैं जिसमें ज्यादातर सॉफ्टवेयर इंजीनियर शामिल हैं। फिलहाल खबरें बता रही हैं कि ट्विटर में लोग इस डर के साथ काम कर रहे हैं कि अगर उन्होंने दिए गए तय समय में काम पूरा नहीं किया तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। कुछ मैनेजर्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि काम का लोड इतना ज्यादा है कि उन्हें शुक्रवार और शनिवार की रातों को ऑफिस में ही सोना पड़ रहा है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...