10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क ने ट्वीट कर दिया अपना 'सेक्स टेप'! हुआ वायरल

एलन मस्क ने ट्वीट कर दिया अपना ‘सेक्स टेप’! हुआ वायरल

Published on

नई दिल्ली,

एक ट्वीट कर शेयर मार्केट से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों की वैल्यू हिला देने वाले टेस्ला CEO एलन मस्क. उनके एक हालिया ट्वीट पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. यूजर्स मस्क की क्रिएटिविटी की भी तारीफ कर रहे हैं. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है. फोटो में वुडेन फर्श पर दो व्हाइट टेप दिखते हैं.

फोटो को शेयर करते हुए मस्क ने लिखा- लेकिन क्या आप लोगों ने मेरा सेक्स टेप देखा है? मस्क को पोस्ट शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और वह जबरदस्त वायरल हो रही है. इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. करीब 20 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है, वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है.

मस्क की पोस्ट पर कमेंट कर लोग फनी फोटोज शेयर कर रहे हैं और खुद ही उसे सेंसेटिव कंटेंट फ्लैग कर दे रहे हैं. एक शख्स ने तो एलन मस्क का एक शर्टलेस फोटो शेयर कर दिया, जो हाल की ही छुट्टियों के दौरान की है. फोटो को शेयर करने के बाद शख्स ने खुद से ही उसे न्यूड कंटेंट फ्लैग कर दिया.

ज्यादातर यूजर्स कमेंट में मीम शेयर करते दिख रहे हैं और फिर उसे खुद ही फ्लैग करते जा रहे हैं. इससे दूसरे यूजर्स को लग रहा है कि लोगों ने मस्क के एडल्ट कंटेंट शेयर किए हैं.हाल ही में गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी निकोल शानहान के साथ एलन मस्क के अफेयर की खबरें चली थी. हालांकि, मस्क ने इस दावे को खारिज करते हुए तब कहा था कि उन्होंने लंबे समय से सेक्स नहीं किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...