16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedRBI ने फिर दिया जोर का झटका, कार-होम और पर्सनल सभी लोन...

RBI ने फिर दिया जोर का झटका, कार-होम और पर्सनल सभी लोन महंगे

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रमुख ब्याज दर अर्थात रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अब रेपो रेट बढ़कर 6.25 फीसदी पहुंच गया है। केंद्रीय बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इस तरह पांच किस्तों में रेपो रेट में 2.25 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। आरबीआई ने महंगाईमें कमी लाने के लिए रेपो रेट में यह बढ़ोतरी की है। रेपो रेट बढ़ने से होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों को फायदा होगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए जीडीपी के ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है। 30 सितंबर को पिछले पॉलिसी स्टेटमेंट में इसके सात फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था।

रेपो रेट क्या होता है
रेपो रेट को प्रमुख ब्याज दर के नाम से भी जाना जात है। रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर कमर्शियल बैंक आरबीआई से पैसा उधार लेते हैं। जब बैंकों के लिए उधारी महंगी हो जाती है, तो वे इसका बोझ ग्राहकों पर डालते हैं और अधिक रेट पर लोन देते हैं। मतलब साफ है कि रेपो रेट बढ़ने पर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन महंगा हो जाता है। ग्राहकों को डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज का निर्धारण भी मोटे तौर पर रेपो रेट से ही होता है। यानी रेपो रेट में बढ़ोतरी होने पर बैंक एफडी पर ब्याज दरों बढ़ा देते हैं। रेपो रेट में कमी से लोन सस्ता होता है ईएमआई (EMI) घट जाती है।

कब-कब बढ़ा रेपो रेट
आरबीआई ने इस साल चार मई को रेपो रेट में 0.4 फीसदी, 8 जून को 0.5 फीसदी, 5 अगस्त को 0.5 प्रतिशत और 30 सितंबर को 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है। आरबीआई मॉनीटरी पॉलिसी को तय करने के लिए सीपीआई (CPI) यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर गौर करता है। आरबीआई को महंगाई दर दो से छह फीसदी रखने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन इस साल महंगाई लगातार इस स्तर से ऊंची रही है। यही वजह है कि आरबीआई लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है।

होम लोन की किस्त बढ़ेगी
बैंक जो नए रिटेल लोन देते हैं, वे किसी एक्सटरनल बेंचमार्क से जुड़े होते हैं। अधिकांश मामलों में यह रेपो रेट से जुड़ा होता है। यही वजह है कि रेपो रेट में किसी भी बदलाव का असर होम लोन के इंटरेस्ट रेट पर पड़ता है। यानी रेपो रेट में बढ़ोतरी से अपने होम लोन की किस्त बढ़ जाएगी। साथ ही एमसीएलआर, बेस रेट और बीपीएलआर से जुड़े पुराने होम लोन पर भी इसका असर होगा। अगर किसी व्यक्ति ने अप्रैल 2022 में 30 लाख रुपये का होम लोन 6.95 फीसदी ब्याज पर 20 साल के लिए ले रखा है तो अभी 8.60 फीसदी के हिसाब से उसकी किस्त 26,225 रुपये होगी। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अगर बैंक लेंडिंग रेट में 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करता है तो ब्याज दर 8.95 परसेंट पहुंच जाएगी। इससे उसकी किस्त बढ़कर 26,895 रुपये पहुंच जाएगी। यानी आपकी किस्त 670 रुपये बढ़ जाएगी।

दूसरे लोन भी होंगे जाएंगे
होम लोन के अलावा वीकल लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और बिजनस लोन भी महंगा हो जाएगा। बोरोइंग कॉस्ट बढ़ने से आम लोग अनावश्यक खर्च से बचते हैं जिससे मांग घटती है। हालांकि रेपो रेट में बढ़ोतरी का उन ग्राहकों को फायदा होगा जिन्होंने एफडी (FD) करा रखी है। हाल के दिनों में कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर में भारी बढ़ोतरी की है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...