19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedतब भी अफगानिस्तान, अब भी अफगानिस्तान... 10 महीने में कुछ तो नहीं...

तब भी अफगानिस्तान, अब भी अफगानिस्तान… 10 महीने में कुछ तो नहीं बदला, सब पहले जैसा है

Published on

दुबई

पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। भारत को पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली। इस हार के बाद भी टीम इंडिया को तीन मैच खेलने थे। सामने थी स्कॉटलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान। भारत के लिए तीनों मैच आसान माने जा रहे थे। लेकिन ये मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए भी आसान थे। भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण था कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे।

फिर वही कहानी
एक बार फिर कहानी 10 महीने पीछे जाकर खड़ी हो गई है। भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 में अपना पहला मैच पाकिस्तान और दूसरा श्रीलंका से हार गई है। टीम को फाइनल में पहुंचने है तो समीकरण काफी पेचिदा लेकिन इससे सबसे अहम रोल है अफगानिस्तान का है। आज रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मुकाबला होना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान को जीत मिलती है तो भारत एशिया कप 2022 से पूरी तरह बाहर हो जाएगा। अगर अफगानिस्तान जीतता है तो भारत की उम्मीदें बची रहेंगी।

अफगानिस्तान से उम्मीद कितना सही
अफगानिस्तान वर्ल्ड क्रिकेट की टॉप टीमों में शामिल नहीं है, फिर भी उससे उम्मीदें हैं। क्योंकि इस टीम में काबिलिय है, बड़ी टीमों को धूल चटाने की। एशिया कप के पहले ही मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। वह बांग्लादेश को भी हराकर बाहर कर चुका है। ऐसे में भारतीय टीम उससे उम्मीद कर सकती है, लेकिन दुबई में खेल टॉस का भी है। अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस में ही हार मिली तो भारत की लगभग उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।

कब बड़े टूर्नामेंट में मिलेगी जीत
भारत को आईसीसी इवेंट जीते 9 साल से ज्यादा का समय हो गया है। एशिया कप में भी 5 साल पहले जीत मिली थी। हालांकि उसके बाद यह पहला ही टूर्नामेंट है। वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट चैंपियनशिप… हर जगह भारतीय टीम ट्रॉफी उठाने के लिए तरह रही है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...