8 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorized'हर चीज झूठी थी', लाल सिंह चड्ढा को लेकर विवेक अग्निहोत्री का...

‘हर चीज झूठी थी’, लाल सिंह चड्ढा को लेकर विवेक अग्निहोत्री का आमिर पर तंज

Published on

नई दिल्ली,

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद भी फिल्म कमाई के मामले में कुछ कमाल नहीं कर पाई. आमिर की फिल्म को लेकर कई लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर खान पर तंज कसते हुए लाल सिंह चड्ढा के फेलियर पर बात की है.

विवेक अग्निहोत्री ने आमिर पर कसा तंज
विवेक अग्निहोत्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लाल सिंह चड्ढा के खराब बॉक्स ऑफिस पर अपनी राय देते हुए कहा कि फिल्म बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं पिटी है, बल्कि लोगों को आमिर खान में सच्चाई कम दिखी है.

विवेक अग्निहोत्री ने सवाल करते हुए कहा- लाल सिंह चड्ढा को एक उदाहरण के तौर पर लेकर देखिए, मैं आशा करता हूं कि आमिर खान इसे सुनकर समझें. इंडस्ट्री में हर कोई ये कह रहा है कि भक्तों ने फिल्म को बर्बाद कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कितने वोट्स मिलते हैं? 40 प्रतिशत, ठीक है? तो अब ये बताइए कि बाकी के 50 प्रतिशत लोग कहां हैं?

विवेक अग्निहोत्री ने आगे ये भी कहा कि अगर बायकॉट ट्रेंड चला भी है तो उनके सच्चे फैंस को फिल्म देखने आना चाहिए था. अगर उनका फैन बेस उनके प्रति लॉयल नहीं है तो उन्हें फिल्मों के लिए 150-200 करोड़ रुपये चार्ज नहीं करने चाहिए. विवेक अग्निहोत्री ने कहा- आपके पास अगर लॉयल ऑडियंस नहीं है, तो इसका मतलब तो यही है कि हर चीज झूठी और फ्रॉड थी. आप लोगों को बेवकूफ बना रहे थे. तो फिर आप 150-200 करोड़ रुपये क्यों चार्ज कर रहे हैं?

क्या थी दंगल के हिट होने की वजह?
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा- दंगल और पद्मावत के दौरान बायकॉट ट्रेंड ज्यादा वॉयलेंट था. फिर भी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलीं. दंगल के हिट होने के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दंगल ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है, क्योंकि उस फिल्म में दर्शकों ने आमिर खान की सच्चाई देखी. आमिर फिल्म में पिता बने, रोल के लिए वजन बढ़ाया, लोगों ने भी फिल्म देखी. लेकिन क्या आप मुझे बता सकते हैं कि लाल सिंह चड्ढा आखिर किस बारे में है? किसी को ये पता ही नहीं है.

 

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...