5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसऊदी रेगिस्तान में खुदाई शुरू, जमीन पर दिखाई देने लगा द लाइन...

सऊदी रेगिस्तान में खुदाई शुरू, जमीन पर दिखाई देने लगा द लाइन शहर, क्यों कहा जा रहा ‘आठवां अजूबा’?

Published on

रियाद

सऊदी अरब में एक ‘फ्यूचरिस्टिक मेगासिटी’ का निर्माण किया जा रहा है। यह शहर किसी अजूबे से कम नहीं होगा। खाड़ी देश के रेगिस्तान में बसाया जा रहा यह शहर अब आकार लेने लगा है। नई सैटेलाइट तस्वीरें इसकी तस्दीक करती हैं। 982,70,80,00,000 डॉलर के इस शहर में हर वह सुविधा मौजूद होगी जिसका सपना इंसान देख सकता है। लगभग 170 किमी लंबा यह शहर 50 लाख लोगों का घर होगा। शहर को ‘द लाइन’ नाम दिया गया है जो दो लंबी और ऊंची समांतर इमारतों के बीच बसा होगा। आने वाले दिनों में इसे लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि अब शहर का ढांचा जमीन पर दिखाई देने लगा है।

द लाइन की दोनों इमारतें करीब 1,600 फीट ऊंची होंगी और सऊदी रेगिस्तान में एक-दूसरे के समांतर खड़ी होंगी। इसका निर्माण पूरा होने में 50 साल का वक्त लगेगा। इस प्रोजेक्ट को ‘अर्थ स्क्रैपर’ कहा जा रहा है, जिसकी शुरुआत अक्टूबर में हुई थी। पहले भी ड्रोन फुटेज में साइट पर भारी मशीनरी और निर्माण गतिविधियों को देखा गया था। चांग गुआंग सैटेलाइट टेक्नोलॉजी की तस्वीर में द लाइन के लिए रेत में हो रही खुदाई को पीले रंग की पट्टी में देखा जा सकता है।

क्या 2030 तक स्वागत के लिए हो पाएगा तैयार?
तस्वीर में भारी मशीनरी और बड़ी संख्या में मजदूरों को रेड डॉट से दर्शाया गया है। इस शहर के निर्माण में सऊदी का 500 अरब डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फंड भी खर्च हो रहा है। यह शहर जॉर्डन और मिस्र की सीमा पर स्थित होगा और 2030 तक निवासियों और व्यवसायों का स्वागत करना शुरू कर देगा। हालांकि बिल्डरों और शहरी योजनाकारों का कहना है कि इसे पूरा होने में करीब 50 साल लग सकते हैं।

कहा जा रहा ‘दुनिया का आठवां अजूबा’
द लाइन शहर सिर्फ 200 मीटर चौड़ा होगा जिसे कुछ लोग ‘दुनिया का आठवां अजूबा’ भी कह रहे हैं। इस शहर में रहने वाले लोगों को एक से दूसरे छोर तक जाने में सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगेगा। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान NEOM प्रोजेक्ट के तहत भविष्य के स्मार्ट शहरों का एक विशालकाय नेटवर्क स्थापित करना चाहते हैं। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों से संचालित होगा। हालांकि कुछ विश्लेषकों को इसकी कामयाबी पर संदेह भी है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...