15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedआईड्रॉप से जा रही आंखों की रोशनी... US के दावे के बाद...

आईड्रॉप से जा रही आंखों की रोशनी… US के दावे के बाद चेन्नई की दवा कंपनी पर देर रात छापा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कंपनी ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर अमेरिका में आंखों की रोशनी पर गलत प्रभाव पड़ने की वजह से अपने आई ड्रॉप की पूरी खेप वापस ले रही है. इस बीच खबर आई है कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) और तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर पर देर रात छापा भी मारा है. अमेरिकी अधिकारियों द्वारा इसके आईड्रॉप के संभावित रूप से कंटेमिनेटेड होने की जानकारी के बाद ये छापेमारी हुई है. इंडिया टुडे को सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है.

इस आईड्रॉप से अमेरिका में इंफेक्शन और आंखों की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत के बाद ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर अनुरोध किया है कि जिन थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों के पास वापस मंगाए गए प्रोडक्ट हैं, उन्हें इसका उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए.

दवा निर्माता ने यह भी कहा कि वह अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और इस दवा के चलते परेशानी का अनुभव करने वालों को तुरंत चिकित्सा सहायता लेने के लिए कहा है. यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया है कि दवा से जुड़ी प्रतिकूल घटनाओं की 55 ऐसी रिपोर्टें आई हैं, जिनमें आंखों में संक्रमण, दृष्टि की स्थायी हानि और यहां तक ​​कि ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन से मौत भी शामिल है। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि इस कंटेमिनेटेड आईड्रॉप के उपयोग से आँखों में संक्रमण का खतरा हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप अंधापन भी हो सकता है.”

गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत से जुड़े कुछ कफ सिरप के बाद चेन्नई स्थित फर्म द्वारा निर्मित आई ड्रॉप देश का ऐसा दूसरा दवा उत्पाद है जो जांच के दायरे में आया है. बता दें कि इस आर्टिफिशियल टीयर्स लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल जलन से बचाने या आंखों के सूखेपन को दूर करने के लिए किया जाता है और ये दवा भारत में नहीं बेची जाती है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...