8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedमशहूर जापानी फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन, सोनम कपूर ने किया...

मशहूर जापानी फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन, सोनम कपूर ने किया यह पोस्ट

Published on

एप्पल कंपनी के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के कपड़े डिजाइन करने वाले और कपड़ों की प्लीटिंग का नया तरीका ईजाद करने वाले जापान के मशहूर फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। मियाके के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि उनका पांच अगस्त को लीवर कैंसर से निधन हो गया। मियाके फैशन डिजाइनिंग में पश्चिमी देशों से अलग जापानी शैली विकसित करने के लिए जाने जाते हैं।

‘हिरोशिमा हमले के सर्वाइवर’
उन्हें 1992 में लिथुआनिया के लिए आधिकारिक ओलंपिक परिधान डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसे तभी सोवियत संघ से आजादी मिली थी। Issey Miyake का जन्म 1938 में हिरोशिमा में हुआ था। हिरोशिमा पर हुए परमाणु बम हमले को उन्होंने करीब से देखा था और किसी तरह वह इसमें बच गए थे। इसी वजह से बहुत से लोग इस्से मियाके को ‘हिरोशिमा हमले का सर्वाइवर’ भी कहते थे।

सोनम कपूर और मनीष मल्होत्रा ने जताया शोक, किए पोस्ट
इस्से मियाके के निधन पर बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और एक्ट्रेस Sonam Kapoor ने शोक जताया है। सोनम कपूर ने इस्से मियाके के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह उनकी मां सुनीता के फेवरेट डिजाइनर थे।

इस्से मियाके की यह थी अंतिम इच्छा
इस्से मियाके का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। उनकी इच्छा थी कि उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। इस्से मियाके का निजी जीवन हमेशा पर्दे में रहा और उनके परिवार के जीवित सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...