19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
HomeUncategorizedहोली को छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार बताने पर बुरा फंसी फराह...

होली को छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार बताने पर बुरा फंसी फराह खान, हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR

Published on

फराह खान जो इस वक्त सेलिब्रिटी मास्टर शेफ की होस्ट हैं, वो मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस शो के दौरान होली को छपरी लड़कों का त्योहार बताया था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और अब इस मामले में फराह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। ये एफआईआर किसी और ने नहीं बल्कि विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके खिलाफ करवाई है।

फराह के बयान से कई लोगों की भावना को ठेस पहुंची है और उन्हीं में से एक हिंदुस्तानी भाऊ हैं। वकील अली काशिफ खान ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि लोगों की भावनाएं फराह के बयान से आहत हुई हैं। होली के त्योहार को छपरी कहकर उन्होंने सही नहीं किया। उनके खिलफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बता दें कि सोनी टीवी के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ से फराह का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें फराह कैमरे की तरफ देखते हुए कह रही हैं, “सारे छपरी लड़कों का फेस्टिवल होली ही होता है, ये बात याद रखना।” फराह के इस वीडियो को लेकर केआरके ने भी रिएक्शन दिया था। जिसके बाद तमाम यूजर्स ने फराह की आलोचना की है।

एक यूजर ने लिखा, “अब सारे अंधभक्त नाराज हो गए हैं।” दूसरे ने फराह को वाहियात बताया है। एक यूजर ने लिखा, “सारे बड़े सेलेब्स हिंदुओं का और उनके त्योहारों का मजाक उड़ाते हैं।” कुछ ने फराह के बयान को इनसेंसीटिव कहा है।

बता दें कि फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर मजाक-मजाक में उदित नारायण के किसिंग विवाद का भी मजाक उड़ाया था। दरअसल फराह खान अपनी दोस्त सानिया मिर्जा के घर गई थीं, जहां वो उनके बेटे से मिलीं। खेलते-खेलते उनके बेटे की बॉल फराह के पास आ गिरी और वापस देने के बदले फराह ने उससे किस मांगी। फराह ने कहा, “चलो उदित जी करो…”

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...