7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदीपिका पादुकोण पर चढ़ा फीफा का हाई टेंपर फीवर, मेसी संग सेल्फी...

दीपिका पादुकोण पर चढ़ा फीफा का हाई टेंपर फीवर, मेसी संग सेल्फी पर दिखी कातिल अदा!

Published on

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में आने में अभी समय है, लेकिन इससे पहले बी टाउन की यह हॉट सिजलिंग बाला पर भी फीफा का हाई टेंपर फीवर चढ़ चुका है। फीफा विश्व कप के ऐतिहासिक फाइनल का गवाह बनने दीपिका कतर के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स को जैसे ही पता लगा कि वह फीफा का फाइनल देखने जा रही हैं वैसे ही उनसे एक खास डिमांड कर दी। दरअसल फीफा का खुमार विदेश के अलावा भारत में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में जब दीपिका कतर के लिए रवाना हो रही थीं तो कुछ मौजूद कुछ फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ एक सेल्फी खिंचवा कर आए। मेसी उनका फेवरेट खिलाड़ी है।

फोटोग्राफर्स के इन सवालों को सुनकर दीपिका मुस्कुरा कर आगे बढ़ गईं। हालांकि इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह नजर नहीं आए। बता दें कि दीपिका पादुकोण भी बचपन में एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। वहीं उनके पिता प्रकाश पादुकोण तो भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यही कारण है कि उनका खेल के प्रति शुरुआत से जुड़ाव रहा है।इसके अलावा फुटबॉल का विश्व कप दुनियाभर के लिए एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में दीपिका भला इस ऐतिहासिक पल को गंवाने का मौका कैसे चूक सकती थीं।

https://www.instagram.com/freepressjournal/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c45b6b9b-7689-40ef-9c75-3eab0e72cc42

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगा फाइनल का महा घमासान
फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाना है। अर्जेंटीना टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन और वह लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के करियर का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच भी होगा। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वह विश्व कप खिताब की जीत के सपने को पूरा करते हुए अपने शानदार करियर का अंत करें।

मेसी और एम्बाप्पे में है टक्कर
फीफा के फाइनल में एक तरफ फैंस को लियोनेल मेसी का बेसब्री से इंतजार है तो दूसरी ओर फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे भी अपने पूरे रंग में हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। मेसी और एम्बाप्पे दोनों के नाम अब तक कुल पांच-पांच गोल है। ऐसे में यह दोनों दिग्गज जब मैदान पर उतरेंगे तो फैंस के लिए इससे बड़ी कोई और बात नहीं होगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...