16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized'रिलायंस' ब्रांड नेम पर लड़ाई! अनिल अंबानी की कंपनी ने ट्रिब्‍यूनल का...

‘रिलायंस’ ब्रांड नेम पर लड़ाई! अनिल अंबानी की कंपनी ने ट्रिब्‍यूनल का दरवाजा खटखटाया

Published on

नई दिल्‍ली

अनिल धीरूभाई अंबानी वेंचर्स प्राइवेट लि. (ADAVPL) ने आईआईएचएल को ‘रिलायंस’ ब्रांड नाम का इस्‍तेमाल बंद करने का निर्देश देने की अपील की है। आईआईएचएल रिलायंस कैपिटल की सफल समाधान आवेदक है। समाधान योजना लागू होते ही अनिल अंबानी की कंपनी ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में रिलायंस समूह की कंपनी एडीएवीपीएल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में एक अंतरिम याचिका दायर की है। दरअसल, एनसीएलटी ने 27 फरवरी को आईआईएचएल की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। ऐसा करते हुए योजना की मंजूरी की तारीख से तीन साल के लिए रिलायंस ब्रांड का इस्‍तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।

अनिल धीरूभाई अंबानी वेंचर्स ने क्‍या दिया है तर्क?
एडीएवीपीएल ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि ब्रांड समझौता आरकैप के पक्ष में ब्रांड को लेकर कोई अधिकार नहीं देता है। अलबत्ता, केवल इसके इस्तेमाल की अनुमति देता है। इसमें आगे कहा गया कि इस स्थिति को देखते हुए ब्रांड दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता की धारा 18 में प्रयुक्त शब्द के अर्थ में आर-कैप की संपत्ति नहीं है।

ब्रांड का तुरंत इस्‍तेमाल बंद करने का क‍िया है अनुरोध
ऐसे में एडीएवीपीएल ने समाधान योजना के कार्यान्वयन के तुरंत बाद आईआईएचएल की ओर से ब्रांड के उपयोग को बंद करने का अनुरोध किया है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ब्रांड रिलायंस संयुक्त रूप से मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्वामित्व में है। किसी अन्य कंपनी या व्यक्ति को इसका इस्‍तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

एनसीएलटी ने 27 फरवरी, 2024 को रिलायंस कैपिटल (आरकैप) के लिए आईआईएचएल की 9,650 करोड़ रुपये के रेजॉल्‍यूशन प्‍लान को मंजूरी दी थी। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...