8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedरियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' के लिए एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज,...

रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के लिए एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Published on

एजाज़ खान अब बुरे फंस गए हैं। उल्लू ऐप के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर मचे बवाल के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस शो से जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह केस मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया है। मालूम हो कि एजाज़ खान विवादित रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को होस्ट कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, एजाज़ खान और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 3 (5) आईटी एक्ट की धारा 67 67 ( ए ) और The Indecent Representation of Women (Prohibition) एक्ट की धारा 4 ,6 और 7 के तहत FIR दर्ज की गई है।

किस कारण एजाज खान के खिलाफ हुई FIR?
मालूम हो कि हाल ही ‘हाउस अरेस्ट’ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें होस्ट एजाज़ खान कंटेस्टेंट्स को कामसूत्र की अलग-अलग पोजिशन करके दिखाने और सिखाने को कह रहे थे। उन्होंने फीमेल कंटेस्टेंट्स से कपड़े भी उतारने को कहा था। सभी कंटेस्टेंट्स कामसूत्र के पोजिशन करके दिखाने लगे। यह देख लोग गुस्से से भड़क गए और शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए, इसे बैन करने की मांग की।

NCW का समन, राजनीतिक हस्तियों ने की आलोचना
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ को समन भेजा और 9 मई को पेश होने के लिए कहा था। महिला आयोग ने कहा कि इस तरह का कंटेंट महिलाओं के खिलाफ है और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाला है। विवाद बढ़ने के बाद उल्लू ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म से ‘हाउस अरेस्ट’ के सारे एपिसोड हटा दिए। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने ‘हाउस अरेस्ट’ की कड़ी आलोचना की थी और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर एजाज़ खान और मेकर्स का कोई रिएक्शन नहीं आया है। पर ‘हाउस अरेस्ट’ की एक कंटेस्टेंट गहना वशिष्ठ ने जरूर रिएक्ट किया और इसे पाखंड बताया। गहना ने एजाज़ खान का सपोर्ट करते हुए सवाल किया कि मंदाकिनी ने जब पोज दिए और राधिका आप्टे ने टॉपलेस सीन दिए, तब अश्लीलता नहीं फैली? प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड जाकर कपड़े उतारती हैं, तो उससे अश्लीलता नहीं फैली? गहना ने यह भी कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स शो में सब चीजें अपनी मर्जी से कर रहे थे, और उन पर किसी ने दबाव नहीं डाला था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...