10.5 C
London
Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedसोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज, कन्नड़ समुदाय की बेइज्जती के आरोपों...

सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज, कन्नड़ समुदाय की बेइज्जती के आरोपों पर दो टूक- उकसाने वालों को रोकना जरूरी

Published on

सिंगर सोनू निगम हाल ही बेंगलुरु में अपने एक शो के दौरान दिए एक बयान के कारण विवादों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ बेंगलुर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सोनू निगम ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि प्यार की भूमि में नफरत के बीज बोने वालों को रोकना जरूरी है, नहीं तो यह बवासीर बन जाएगा।

सोनू निगम ने कहा कि उनसे कन्नड़ गाने की मांग धमकी भरे अंदाज में की गई थी। सोनू निगम ने कहा कि कन्नड़ के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें जनरलाइज न किया जाए। सिर्फ 4-5 गुंडे टाइप लोग ही थे, जिन्होंने यह किया।

सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो, बताया क्या हुआ था
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सोनू निगम बोले, ‘सिर्फ 4-5 ही गुंडे टाइप के थे, जो वहां पर चिल्ला रहे थे। बल्कि हजारों लोग वहां पर उन्हें मना भी कर रहे थे। मुझे याद है कि लड़कियां भी उन पर चिल्ला रही थीं, रोक रही थीं कि मत करो ऐसे। उन पांचों को बताना और ये याद दिलाना बहुत जरूरी था कि पहलगाम में जो पैंट उतारी गई थीं, वो भाषा नहीं पूछी गई थी। और कन्नड़ के बहुत ही प्यारे लोग होते हैं। आप लोग ये मत सोचिए कि वहां पर ऐसी कोई वेव चल रही है। ऐसा कुछ नहीं है।’

‘जो उकसाते हैं उन्हें तभी रोकना जरूरी, नहीं तो…’
सोनू निगम आगे बोले, ‘हर जगह पर चार-पांच ऐसे गंदे लोग होते हैं। पर उन्हें याद दिलाना जरूरी है कि बतौर दर्शक आप गाने के लिए धमका नहीं सकते। जो लोगों को उकसाते हैं, उन्हें उसी समय रोकना बहुत जरूरी है। नहीं तो ये बवासीर बन जाता है फिर बाद में। प्यार की भूमि में अगर कोई नफरत के बीज बो रहा है तो उसे रोकना पड़ेगा। क्योंकि ये फसल नहीं तो बाद में हमें ही काटनी पड़ेगी। कन्नड़ के लोग बहुत प्यारे हैं। इसलिए जनरलाइज मत करिए। सिर्फ 4 या 5 लड़के थे, जो मेरी आंखों में देखकर गुस्से से धमकी दे रहे थे कि मैं कन्नड़ गाना गाऊं। मेरे पहले गाने के बाद ही।’

क्या था मामला? सोनू निगम को लेकर क्यों हुआ बवाल?
सोनू निगम हाल ही बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक प्रोग्राम में परफॉर्म कर रहे थे। तभी एक स्टूडेंट ने सोनू निगम से कन्नड़ भाषा का गीत गाने की मांग कर डाली। इसी बीच दर्शकों की भीड़ से कोई बार-बार ‘कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़’ चिल्लाने लगा। यह देख सोनू निगम ने गाना बीच में ही रोक दिया, और कहा- पहलगाम में जो हुआ, उसका यही कारण है। प्लीज ये तो देखिए कि आपके सामने कौन खड़ा है? मैं आपसे प्यार करता हूं।’

सोनू निगम के खिलाफ FIR
इसी पर कन्नड़ फैंस भड़क गए थे और सोनू निगम के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे। उनका वीडियो वायरल होने के बाद कन्नड़ के लोगों में गुस्सा भर गया था और वो सोनू निगम के खिलाफ सजा की मांग करने लगे थे। इसी मामले में सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है

Latest articles

बीएचईएल भोपाल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल) भोपाल इकाई से 13 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने...

पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के संबंध में उच्च स्तरीय...

जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 114 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर किया कई शिकायतों का निपटारा

भोपाल राजधानी के जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं...

गोविंदपुरा आईटीआई में ग्लोबल स्किल पार्क के साथ रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 11 मार्च से शुरू

भोपाल संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी समाचार के अनुसार शासकीय संभागीय आईटीआई गोविंदपुरा, भोपाल...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...