9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedपंजाबी सिंगर के घर फायरिंग, दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग, दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Published on

फिल्म रैप में देखें सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के रोहित गोदारा ने ली. स्टेटमेंट जारी कर उसने सलमान खान संग रिश्ते को वजह बताई. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने में उनकी डिलीवरी होनी है. दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया और कई सारी फोटोज शेयर कर फैंस को ट्रीट ही दे डाली.

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सामाजिक समस्याओं को लेकर ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘अनेक’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. उनकी ये फिल्में जितनी चर्चा में रहीं, उतना ही इनपर विवाद भी हुआ. अब अनुभव का नया प्रोजेक्ट भी एक बार फिर विवादों के घेरे में है. अनुभव ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘IC814’ डायरेक्ट की है. जहां रियल घटनाओं को ऑथेंटिक तरीके से दिखाने के लिए और एक एंगेजिंग शो डिलीवर करने के लिए अनुभव की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ शो पर विवाद भी शुरू हो गया है.

‘ब्राउन मुंडे…’, ‘समर हाई…’ फेम सिंगर एपी ढिल्लों को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. सिंगर का घर कनाडा के वैनकूवर में है. इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है. हालांकि ये घटना 1 सितंबर को हुई थी, जिसकी जानकारी अब मिली है. उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कराया है. एक वायरल पोस्ट के जरिए इसका दावा किया गया है.

उफ्फ जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो फोटोज आ गई हैं. दीपिका ने सुपरकूल मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने में उनकी डिलीवरी होनी है. दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया और कई सारी फोटोज शेयर कर फैंस को ट्रीट ही दे डाली. दीपिका हब्बी रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक होती दिखीं. उन्होंने वुलेन टॉप पहना हुआ था और बटन खुले रखे थे.

मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रूप के रोहित गोदारा ने ली है. वायरल पोस्ट में सलमान खान से रिश्ते होना वजह बताई गई है. अब एक सितंबर को हुए इस हमले का वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स का हाथ लगातार अंधाधुंध फायरिंग करता दिखा. घर के आसपास और कोई नहीं है. लेकिन गोलियों की आवाज से माहौल पूरा गूंज उठा है.

अमिताभ बच्चन की नातिन श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा देश के सबसे प्रेस्टीजियस इंस्टीट्यूट IIMA से पढ़ाई पूरी करने पहुंच गई हैं. उन्हें दो साल के लिए IIM अहमदाबाद में एडमिशन मिला है. ये नव्या ने खुद एक पोस्ट शेयर कर के बताया.नव्या के ये पोस्ट करते ही X पर यूजर्स के सवालों की भरमार लग गई. एक ने IIMA के प्रोफेसर को टैग कर सवाल किया कि उनका एडमिशन किस आधार पर हुआ. यूजर ने प्रोफेसर प्रोमिला अग्रवाल से पूछा- नव्या के एडमिशन की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई है. क्या सच में उसे वो क्रेजी 99.9 पर्सेंट मिले थे?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...