4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedपहले 3, फिर 5 और अब 7 ट्रिलियन डॉलर की खींच दी...

पहले 3, फिर 5 और अब 7 ट्रिलियन डॉलर की खींच दी लकीर, पीएम मोदी ने बताया कौन करेगा ड्रीम पूरा

Published on

नई दिल्ली,

साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा सपना देखा था, उन्होंने 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा था. इस बीच कई उतार-चढ़ाव आए, कोराना संकट और वैश्विक मंदी की वजह से अड़चनें आईं. लेकिन अब भी कहा जा रहा है पीएम मोदी का सपना समय से पहले पूरा हो जाएगा. खुद सरकार दावा कर रही है भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. जब मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी, उस समय इंडियन इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की थी, जो अब दोगुनी होने वाली है.

अब 7 ट्रिलियन डॉलर की पीएम मोदी ने की बात
फिलहाल भारत की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर की है और ये 5 ट्रिलियन डॉलर की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस साल भारत की अनुमानित विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. इसी महीने PHDCCI एकरिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगी और 2026-27 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगी. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के 2027-28 में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी के साथ 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है.

दरअसल, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 2023 का साल बहुत अच्छा रहा. यही कारण है कि सरकार अब 7 ट्रिलियन डॉलर का सपना देखने लगी है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐसी ताकत है कि आने वाले कुछ वर्षों में ये 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी.

नए वोटर्स को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान
पीएम मोदी गुरुवार को ‘वोटर दिवस’ के मौके पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की जिम्मेदारी आप लोगों पर होगी. क्योंकि एम मोदी ने साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का रोडमैप तैयार किया है. पीएम मोदी ने आज युवाओं से कहा, ‘आपका एक वोट और देश की दिशा आपस में जुड़ा हुआ है, जो देश को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएगा. तेज रिफॉर्म को आपका वोट और गति देगा. आपका एक वोट भारत में पहला पैसेंजर एयरक्राफ्ट बनवाएगा. आपके एक वोट में बहुत बड़ी ताकत होती है.’

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी कहते हैं, ‘GST लागू इस सरकार ने की, क्योंकि ये पूर्ण बहुमत वाली सरकार है. ये हमारी सरकार है, जिसने तीन तलाक को खत्म किया. जब पूर्ण बहुमत वाली सरकार होती है तो बड़े फैसले लेती है. दशकों से अटके काम होते हैं. देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े फैसले लिए जाते हैं.’

देश तेजी से बढ़ रहा है आगे
उन्होंने आगे कहा, ‘कभी देश को सोना गिरवी रखना पड़ता था, लेकिन अब देश के पास सोने का रिकॉर्ड भंडार है. रिकॉर्ड FDI आया है. क्योंकि देश की विदेशी नीति साफ है, और ये संभव पूर्ण बहुमत की सरकार से हुई है.’

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश की इकोनॉमी को लेकर नई लकीर खींच दी है, उन्होंने कहा, ‘देश अभी 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. आने वाले कुछ वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी. यही नहीं, आने वाले कुछ वर्षों में भारत की इकोनॉमी 7 ट्रिलियन डॉलर को भी लांघ जाएगी.’ उन्होंने युवाओं से कहा कि ये लक्ष्य आपकी वोट की ताकत से पूरा होगा, और इसमें आपकी भी बड़ी भूमिका होगी

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...