12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedपहले हिंडनबर्ग ने डराया और अब नॉर्वे से अडानी के लिए आई...

पहले हिंडनबर्ग ने डराया और अब नॉर्वे से अडानी के लिए आई बुरी खबर, क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नॉर्वे के वेल्थ फंड ने अडानी की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। नॉर्वे के 1.35 लाख करोड़ डॉलर के वेल्थ फंड ने बताया कि हालिया हफ्तों में उसने अडानी ग्रुप कंपनियों में अपने बचे शेयरों को बेच दिया है। फंड में ईएसजी रिस्क मॉनिटरिंग के हेड क्रिस्टोफर राइट ने कहा, ‘हमने कई वर्षों से ईएसजी इश्यूज पर अडानी की मॉनिटरिंग की है।’ फंड ने साल 2014 से और 2022 के आखिर में 5 अडानी कंपनियों के शेयरों को बेचा है। फंड ने अडानी पोर्ट्स सहित ग्रुप की तीन कंपनियों में निवेश किया हुआ था।

2022 के आखिर से फिर से बेचे शेयर
क्रिस्टोफर ने कहा, ‘साल के आखिर से हमने फिर से अडानी ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई है। अब हमारे पास कोई शेयर नहीं है।’ साल 2022 के आखिर में नॉर्वे के इस वेल्थ फंड के पास अडानी ग्रीन एनर्जी में 52.7 मिलियन डॉलर के शेयर थे। अडानी टोटल गैस में 83.6 मिलियन डॉलर कीमत की हिस्सेदारी थी। वहीं, अडानी पोर्ट में 63.4 मिलियन डॉलर कीमत की हिस्सेदारी थी।

अडानी ग्रुप को लगातार मिल रहे झटके
अडानी ग्रुप को लगातार झटके मिल रहे हैं। बुधवार को अडानी ग्रुप के सबसे बड़े विदेशी निवेशक टोटल एनर्जीज ने कहा था कि उसने ग्रुप के हाइड्रोजन प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप को होल्ड पर डाल दिया है। इसने कहा था कि वह हिंडनबर्ग के आरोपों पर स्पष्टता का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा एमएससीआई ने पब्लिक मार्केट में ट्रेड के लिए आसानी से उपलब्ध अडानी ग्रुप से जुड़े शेयरों की संख्या के बारे में रिव्यू करने की घोषणा की है। इसके चलते गुरुवार को अडानी की कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
अडानी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10.72 फीसदी गिरकर बंद हुआ। अडानी पोर्ट का शेयर 2.90 फीसदी गिरकर बंद हुआ। अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल के शेयर में आज लोअर सर्किट लगा है। अडानी ग्रीन का शेयर 4.96 फीसदी गिरकर बंद हआ। हालांकि, अडानी विल्मर के शेयर में अपर सर्किट लगा है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...