16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedभारत में जल्द आने वाली है 'उड़ने वाली बस', नितिन गडकरी ने...

भारत में जल्द आने वाली है ‘उड़ने वाली बस’, नितिन गडकरी ने बताया- बदलेगा सफर करने का तरीका

Published on

नई दिल्ली

भारत में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां सड़कों पर आ रही हैं। मेट्रो,पॉड टैक्सी का जमाना आ गया है। ड्रोन से एक जगह से दूसरी जगह सामान पहुंचाया जा रहा है। यह सब संभव हुआ है। नई-नई टेक्नॉलॉजी आ रही है और जल्द ही भारत में उड़ने वाली बस आने वाली है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में उड़ने वाली बस आएगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्टडी चल रही है और जल्द इसका सपना साकार हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों पर और तेजी से रिसर्च चल रहा है और जल्द ही इसकी लागत काफी कम होगी और इलेक्ट्रिक के साथ ही साथ ऐसे गाड़ियां भी आएंगी।

एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में अभी उड़ने वाली बस को लेकर स्टडी की जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलीपींस में उड़ने वाली बसें ऑपरेट की जा रही है। भारत में भी यह संभव है। इसके साथ ही उन्होंने बजट में इस बार हाइड्रोजन मिशन के लिए दिए गए फंड का जिक्र किया।

नितिन गडकरी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर कहा कि इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोयले से ब्लैक हाइड्रोजन बनता है, पेट्रोलियम से जो बनता है उसे ब्राउन हाड्रोजन कहते हैं और पानी से ग्रीन हाइड्रोजन। गडकरी ने कहा कि बायोवेस्ट मीथेन से हाइड्रोजन को लेकर तेजी से काम चल रहा है। अभी इसकी कीमत 300 रुपये प्रतिकिलो है उसकी लागत घटाकर 100 रुपये प्रतिकिग्रा करना है। एक केजी में 450 किलोमीटर कार चलेगी। यानी 100 रुपये 450 किलोमीटर।

नितिन गडकरी ने कहा कि उनके पास इथेनॉल से चलने वाली स्कूटर है। गडकरी ने कहा कि जब मैं इलेक्ट्रिक कार और गाड़ियों की बात करता था तो मुझसे कई सवाल पूछे जाते थे। मुझसे कहा जाता था कि बीच में बैट्री खत्म हो गई तो क्या। अब कई इलेक्ट्रिक कार और टू व्हीलर आ गए किसी की बंद हुई क्या। उन्होंने कहा कि जब मैं कहता था कि दिल्ली से मेरठ 40 मिनट तो लोग हंसते थे लेकिन यह हुआ। अब दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से देहरादून और दिल्ली से हरिद्वार यह भी सफर 2 घंटे में जल्द पूरा होगा।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...