10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकोहरे की मार: मुंबई से बरेली पहुंचना था, पहले दिल्‍ली फिर लखनऊ...

कोहरे की मार: मुंबई से बरेली पहुंचना था, पहले दिल्‍ली फिर लखनऊ में 15 घंटे भटकता रहा इंडिगो का विमान

Published on

लखनऊ

मुंबई से बरेली के लिए उड़े विमान को कोहरे के कारण पहले दिल्ली फिर लखनऊ भटकना पड़ा। आखिरकार यात्रियों को लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए बरेली पहुंचाया गया। मुबंई से बरेली तक का फ्लाइट टाइम तीन घंटे हैं पर कोहरे के कारण यात्री 15 घंटे से अधिक समय में गंतव्य तक पहुंच पाए।

मामला सोमवार का है। मुंबई से दिन में 11:18 बजे पर इंडिगो के विमान संख्या- 6ई 0918 को बरेली के लिए उड़ान भरनी थी और दोपहर 2:10 बजे बरेली में लैंड करना था। लेकिन मौसम की खराबी की वजह से यह विमान मुंबई से ही करीब 2 घंटे की देरी से रवाना हुआ। शाम करीब चार बजे विमान बरेली पहुंचा पर कोहरे के कारण रनवे की लाइटें नहीं दिखीं। कुछ देर चक्कर लगाने विमान को दिल्ली भेज दिया गया। विमान को दिल्ली में रोक लिया गया। थोड़ी देर बाद विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 6:30 बजे फिर बरेली पहुंचा।

सड़क मार्ग से लखनऊ से बरेली गए यात्री
इस वक्त कोहरा और घना हो गया था। ऐसे में विमान को लखनऊ भेजा गया। विमान ने 7:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। धीरे-धीरे कोहरा और घना होता जा रहा था। ऐसे में यात्रियों को रात 9 बजे सड़क मार्ग से बरेली रवाना किया गया। सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में 4:30 घंटे लगते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...