10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedसस्ता हो गया खाना, वेज थाली में 8 फीसदी तो नॉन-वेज थाली...

सस्ता हो गया खाना, वेज थाली में 8 फीसदी तो नॉन-वेज थाली में 12 फीसदी की आई कमी

Published on

नई दिल्ली:

वेज और नॉन-वेज थाली सस्ती हो गई है। क्रिसिल एमआईएंडए रिसर्च की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगस्त में वेज और नॉन-वेज, दोनों तरह की थाली की कीमत में कमी आई है। इस बार थाली की कीमत में पिछले महीने के मुकाबले और पिछले साल अगस्त के मुकाबले भी कमी देखी गई है। थाली की कीमत में कमी आने का कारण रिटेल महंगाई में कमी आना रहा है। वहीं टमाटर की कीमत में कमी आने से भी थाली की कीमत में कमी आई है।

सालाना इतनी कम हो गई थाली की कीमत
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक सालाना आधार पर घर में पकाई गई वेज थाली की कीमत में 8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत में 12 फीसदी की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट के मुताबिक साल-दर-साल वेज थाली की कीमत में कमी मुख्य रूप से टमाटर की कीमतों में 51 फीसदी की गिरावट के कारण हुई। अगस्त में वेज थाली की कीमत में टमाटर की हिस्सेदारी 14 फीसदी थी। दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों से ताजा आवक के कारण अगस्त 2023 में कीमतें 102 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर अगस्त 2024 में 50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थीं।

एलपीजी के कारण भी आई कमी
एलपीजी की कीमत में कमी होने से भी थाली की कीमत में कमी आई है। सालाना आधार पर एलपीजी की कीमत में करीब 27 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल मार्च में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये थी। वहीं पिछले साल अगस्त में इसकी कीमत करीब 1103 रुपये थी। इससे भी थाली की कीमत में कमी आई है।

ये कारण भी रहे सस्ती थाली के

  • अगस्त में पिछले एक साल के मुकाबले वनस्पति तेल, मिर्च, जीरा आदि की कीमतों में भी
  • गिरावट देखी गई। वेज थाली में इन चीजों का करीब 5 फीसदी हिस्सा होता है।
  • नॉन-वेज थाली की लागत में गिरावट ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में साल-दर-साल 13 फीसदी
  • गिरावट के कारण हुई। यह कुल लागत का लगभग 50 फीसदी है।

एक महीने में इतनी हुई कमी
रिपोर्ट के मुताबिक मासिक आधार पर वेज थाली की कीमत में 4 फीसदी और नॉन-वेज थाली की कीमत में 3 फीसदी की कमी आई है। महीने-दर-महीने यह गिरावट मुख्य रूप से टमाटर की कीमतों में आई कमी के कारण हुई। अगस्त में टमाटर की कीमत जुलाई के मुकाबले 23 फीसदी कम हो गई थी। वहीं अगस्त में सावन महीने के कारण ब्रॉयलर चिकन की खपत में कमी के चलते भी नॉन-वेज थाली की कीमत में कमी आई। इस दौरान ब्रॉयलर चिकन की कीमत में एक से तीन फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, आलू और प्याज की कीमतों में 2 से 3 फीसदी की मासिक वृद्धि रही। इसके कारण थाली की लागत में भारी गिरावट नहीं हो पाई।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...