8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedमोदी राज में पहली बार 16 फीसदी गिरा विदेशी निवेश, लगा बड़ा...

मोदी राज में पहली बार 16 फीसदी गिरा विदेशी निवेश, लगा बड़ा झटका, पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

विदेशी निवेश के मामले में भारत को बड़ा झटका लगा है। मोदी राज में पहली बार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एफडीआई (FDI) में 16 फीसदी तक की गिरावट आई है। रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में इस बात का पता चला है। रिजर्व बैंक के स्टेट ऑफ दी इकोनॉमी नाम के एक लेख में बताया गया है कि 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान ग्रॉस इनवार्ड एफडीआई में 16 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। एफडीआई का यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2021-22 में 84.8 बिलियन डॉलर रहा था। यह वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 16.3 फीसदी कम होकर 71 बिलियन डॉलर रह गया है। यह पिछले एक दशक में पहली गिरावट है।

बढ़ सकता है विदेशी निवेश
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डीके जोशी के मुताबिक, भारत, जी -20 में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में एफडीआई को आकर्षित करने के लिए संरचनात्मक रूप से अच्छी स्थिति में है। ऐसे में सरकार को ग्लोबल सप्लाई चेन में चल रहे डायवर्सिफिकेशन का फायदा उठाना चाहिए। भारत को और भारत के मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना चाहिए। बीते दिनों अंकटाड की विश्व निवेश रिपोर्ट ने चेतावनी दी थी कि “निवेशक अनिश्चितता और जोखिम प्रतिकूलता वैश्विक एफडीआई पर महत्वपूर्ण दबाव डाल सकती है”।अगर नेट बेसिस पर देखें तो भी एफडीआई 27.5% घटकर 28 बिलियन डॉलर हो गया है। जनवरी में जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में, चीन में एफडीआई का प्रवाह 8% बढ़कर 189 बिलियन डॉलर हो गया था।

FDI में क्यों आई गिरावट
आंकड़ों के अनुसार, जिन क्षेत्रों में एफडीआई में सबसे ज्यादा कमी आई है, उनमें विनिर्माण, कंप्यूटर सेवाएं और संचार सेवाएं शामिल हैं। इस दौरान अमेरिका, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस से एफडीआई कम हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 में नेट एफडीआई का आंकड़ा 38.6 बिलियन डॉलर रहा था, जो पिछले वित्त वर्ष में कम होकर 28 बिलियन डॉलर रह गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...