16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअप्रेजल तो भूल जाइए, इतनी ही सैलरी मिलती रहे तो है गनीमत,...

अप्रेजल तो भूल जाइए, इतनी ही सैलरी मिलती रहे तो है गनीमत, पढ़ लीजिए क्या चल रहा है दुनियाभर में

Published on

नई दिल्ली

नया साल शुरू होते ही लोगों के बीच अप्रेजल की सुगबुगाहट तेज होने लगती है। सैलरी कितनी बढ़ेगी, इस बारे में तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो जाते हैं। लेकिन इस समय दुनियाभर में जिस तरह का माहौल है, उसे देखकर लग रहा है कि इस साल अप्रेजल भूल जाइए। जिस सैलरी पर काम कर रहे हैं, वही बची रहे तो गनीमत समझिए। पिछले साल ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) समेत कई कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। भारत में भी कई स्टार्टअप कंपनियों ने बड़े पैमाने पर स्टाफ को निकाला था। नए साल में भी यह ट्रेंड जारी है। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) ने भी दुनियाभर में 18,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। इनमें से एक हजार कर्मचारी भारत में भी निकाले जाएंगे। साथ ही कई और कंपनियों ने भी छंटनी की घोषणा की है। कई कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने छंटनी तो नहीं की है लेकिन सैलरी में कटौती करने जा रही हैं। अमेरिका समेत दुनियाभर में मंदी की आशंका के चलते कंपनियां ऐसा कर रही हैं। यानी साफ है कि इस साल अप्रेजल तो भूल जाइए।

नया साल आते ही मंदी की आहट भी तेज होने लगी है। इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) की चीफ क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने हाल में चेतावनी दी थी कि इस साल एक तिहाई दुनिया मंदी की चपेट में होगी। अमेरिका (US), यूरोपियन यूनियन (EU) और चीन (China) के लिए यह साल बहुत मुश्किल रहने वाला है। यूक्रेन जंग, महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और चीन में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी से नया साल ग्लोबल इकॉनमी के लिए मुश्किलों से भरा रह सकता है। यही वजह है कि कंपनियों ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

टेक इंडस्ट्री का बुरा हाल
मंदी की आशंका से टेक इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री का भी बुरा हाल है। नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक इस सेक्टर ने 52,771 जॉब कट की घोषणा की। पूरे साल इस सेक्टर में करीब 81 हजार लोगों की नौकरी गई। हाल में ऐमजॉन और सेल्सफोर्स इंक ने व्यापक पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। आईफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपल ने कई तरह के जॉब्स के लिए रिक्रूटमेंट बंद कर दिया है। नए साल में कई विभागों के लिए बजट में कटौती की भी आशंका जताई जा रही है। Adobe ने सेल्स डिवीजन में 100 जॉब्स खत्म कर दिए हैं। साथ ही कई कर्मचारियों को दूसरे कामों पर लगाया गया है।

डिजिटल बैंकिंग स्टार्टअप Chime Financial Inc. ने अपने स्टाफ की संख्या में 12 फीसदी कटौती की घोषणा की है। यानी कुल 160 लोग प्रभावित होंगे। इसी तरह Cisco Systems Inc. ने रिस्ट्रक्चरिंग करनी शुरू कर दी है। इससे कंपनी के पांच फीसदी कर्मचारी प्रभावित होंगे। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinbase ने पिछले साल 18 फीसदी कटौती करने की घोषणा की थी। यानी करीब 1200 कर्मचारी प्रभावित होंगे। Dapper Labs Inc के सीईओ ने 22 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। Digital Currency Group ने हाल में 10 कर्मचारियों को निकाला है। इसी तरह DoorDash Inc. ने 1250 कर्मचारियों को निकालने जा रही है। इसमें अमेरिका और दूसरे देशों के कर्मचारी शामिल हैं। क्रिप्टो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Galaxy Digital भी 20 फीसदी वर्कफोर्स को निकालने पर विचार कर रही है।

किन-किन कंपनियों में हुई छंटनी
क्रिप्टो ब्रोकरेज कंपनी Genesis Global Trading Inc ने हाल में 60 कर्मचारियों की छुट्टी की है। HP ने भी अगले तीन साल में 6000 जॉब कट की घोषणा की है। Intel Corp भी जॉब में कटौती कर रही है। क्रिप्टो एक्सचेंज Kraken भी 30 फीसदी यानी 1,100 कर्मचारियों को निकालने जा रही है। Lyft अपने 13 फीसदी स्टाफ यानी 683 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने 11,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। Opendoor Technologies Inc करीब 550 कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों की 18 फीसदी है। Peloton Interactive Inc ने दुनियाभर में 12 फीसदी यानी करीब 500 कर्मचारियों को निकाला है।

फिनटेक कंपनी Plaid ने 260 कर्मचारियों को निकाला है। चिप बनाने वाली कंपनी Qualcomm ने फोन की घटती मांग को देखते हुए हायरिंग बंद कर दी है। Salesforce ने अपने स्टाफ की संख्या में 10 फीसदी कटौती की घोषणा की है। कंप्यूटर हार्ड ड्राइव बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Seagate Technology Holdings Plc ने 3000 नौकरियां खत्म करने की घोषणा की है। इसी तरह क्रिप्टो बैंक Silvergate Capital Corp. ने अपने 40 फीसदी स्टाफ को हटाने की घोषणा की है। Stitch Fix ने 20 फीसदी और पेमेंट कंपनी Stripe Inc ने 14 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। ट्विटर ने पिछले साल के अंत में 3700 कर्मचारियों को निकाल दिया था। दो महीने बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज नहीं मिला है। ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म UpStart Holdings Inc का कहना है कि उसने 140 कर्मचारियों को निकाल दिया है। Vimeo Inc. ने दुनियाभर में अपने 11 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...