4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedफॉक्सकॉन के सीईओ यंग लियू को इस वजह से पद्म भूषण से...

फॉक्सकॉन के सीईओ यंग लियू को इस वजह से पद्म भूषण से किया गया सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी बने

Published on

नई दिल्ली:

ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी फॉक्सकॉन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यंग लियू (Young Liu) एक जाने माने उद्यमी हैं। यंग लियू को तकनीकी क्षेत्र में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। यंग लियू (Young Liu) को भारत सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वह पहले विदेशी हैं, जिन्हें सरकार ने तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया है। फॉक्सकॉन करीब 70 फीसदी आईफोन को असेम्बल करती है। भारत में तेजी से इस कंपनी का विस्तार हो रहा है। यंग लियू इस कंपनी के मुखिया हैं। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर है।

तीन कंपनियां स्थापित की
यंग लियू को एक बड़े इनोवेटर के तौर पर जाना जाता है। वह अभी तक 3 कंपनियों की स्थापना कर चुके हैं। साल 1988 में उन्होंने यंग माइक्रो सिस्टम्स की स्थापना की। यह कंपनी मदरबोर्ड बनाती है। इसके बाद साल 1995 में आईसी डिजाइन कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी पीसी चिपसेट के लिए आईसी डिजाइन करती है। वहीं साल 1997 में आईटीई टेक्नॉलॉजी नाम की कंपनी स्थापित की।

बिजनेस बढ़ा रही फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन भारत में तेजी से अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। कंपनी को भारत में दिसंबर महीने में एक बिलियन डॉलर के एडिशनल फंडिंग की मंजूरी मिली थी। इससे भारत में नया कारखाना खोला जाएगा, जहां केवल एप्पल प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाएगा। कोविड के बाद कंपनी चीन के अलावा भारत में अपना विस्तार कर रही है। साल 2023 में दक्षिण भारत में कंपनी ने तेजी से अपना कारोबार फैलाया है। कंपनी की योजना अप्रैल 2024 तक भारत में आईफोन बनाने की है।

चीन से बढ़ा तनाव
फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कोरोना और चीन के साथ तनाव के बाद फॉक्सकॉन चीन से बाहर भी उत्पादन कर रही है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि भारत में सुधार और नीतियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए बहुत बड़े मौके दिए हैं। उन्होंने कहा था, “भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण देश होगा।” बता दें कि पद्म भूषण भारत के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इसे गणतंत्र दिवस के पहले दिया जाता है। इस साल 132 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...