5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedमेट्रो रेल से लेकर टनल तक… देश के कई प्रोजेक्ट में लगा...

मेट्रो रेल से लेकर टनल तक… देश के कई प्रोजेक्ट में लगा है तुर्की का पैसा, सरकार ने ले लिया यह फैसला

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तुर्की की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार अब देशभर में चल रहे तुर्की निवेश वाले प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करने जा रही है। यूपी, दिल्ली समेत देश के 5 राज्यों में चल रहे मेट्रो, टनल और निर्माण प्रोजेक्ट्स पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

दरअसल, तुर्की का भारत विदेशी निवेश (FDI) काफी आता है। अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 तक तुर्की से 24 करोड़ डॉलर का एफडीआई भारत में आया है। इतने निवेश के साथ तुर्की भारत में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 45वें स्थान पर है। दोनों देशों के बीच वित्त वर्ष 2023-24 में 10.4 अरब डॉलर (करीब 92 हजार करोड़ रुपये) का द्विपक्षीय कारोबार रहा है।

5 राज्यों में चल रहा काम
तुर्की की कंपनियां देश के पांच राज्यों यूपी, दिल्ली, मुंबई, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में आईटी, मेट्रो रेल और टनल सहित कई तरह के प्रोजेक्‍ट में काम कर रही हैं। इनके अलावा तुर्की की कंपनियों ने भारत में कंस्ट्रक्शन और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टरों में निवेश कर रखा है। लखनऊ, पुणे और मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स और गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट इसके उदाहरण हैं।

सरकार क्या ले सकती है एक्शन?
गुरुवार को सरकार ने तुर्की की एविएशन कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी। यह कंपनी देश के 9 एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं देती है। अब यह कंपनी इन एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं नहीं दे पाएगी।

वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने तुर्की की बाकी कंपनियों के सभी सरकारी और निजी प्रोजेक्ट्स की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इन कंपनियों की भूमिका और हिस्सेदारी की समीक्षा के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर राष्ट्रीय हित प्रभावित होता है, तो इन कंपनियों को प्रोजेक्ट्स से हटाया भी जा सकता है।

बंद हो सकता है इंपोर्ट-एक्सपोर्ट
आने वाले दिनों में भारत और तुर्की के बीच इंपोर्ट और एक्सपोर्ट भी बंद हो सकता है। दरअसल, कैट समेत कई व्यापार संगठनों ने तुर्की से आयात-निर्यात बंद करने की मांग उठाई है। अगर इंपोर्ट और एक्सपोर्ट बंद होता है तो इससे तुर्की को पर्यटन और व्यापार दोनों मोर्चों पर झटका लग सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...