33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedअडानी का बड़ा ऐलान- रेल हादसे में जिन बच्चों ने अभिभावक खोए,...

अडानी का बड़ा ऐलान- रेल हादसे में जिन बच्चों ने अभिभावक खोए, उन्हें हम पढ़ाएंगे

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा में हुए रेल हादसे में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस हादसे के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बड़ा ऐलान किया है। गौतम अडानी ने ट्वीट करके कहा है कि रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। उन्होंने लिखा है कि इस हादसे में जिन लोगों ने अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी पढ़ाई का खर्चा अडानी ग्रुप उठाएगा। बता दें कि हस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि कोरोमंडल ट्रेन हादसे की जांच की जा रही है। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। वहीं 800 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। अभी पूरी तरह यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसका संभावित कारण सिग्नल में गड़बड़ी होना है। सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

गौतम अडानी उठाएंगे पढ़ाई का खर्चा
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट करके कहा है कि उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है

कई ट्रेनों को किया गया कैंसिल
बालासोर ट्रेन हादसे के चलते दुर्घटना के कारण इस रूट की ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। रेलवे ने करीब 90 ट्रेनें कैंसल की हैं। नॉर्दर्न रेलवे की दो ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस शामिल हैं। कैंसल की गईं 90 ट्रेनों में साउथ की भी कई ट्रेनें शामिल हैं।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...