5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedगहना वशिष्ठ ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- दूसरे...

गहना वशिष्ठ ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- दूसरे धर्म के बारे में कहते तो फतवे जारी हो जाते

Published on

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने ब्राह्मणों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ सोमवार, 21 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। गहना वशिष्ठ ने शिकायत में अनुराग कश्यप के कमेंट की कड़ी निंदा की और उन्हें अपमानजनक बताया। वहीं इसके पहले एक्ट्रेस पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा था कि अनुराग कश्यप बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है।

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के शब्दों के चयन पर सवाल उठाया और ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक रवैये के लिए उनकी कड़ी आलोचना की। शिकायत में एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि अगर अन्य समुदायों के लिए ऐसी टिप्पणियां की जातीं, तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाता।

अनुराग कश्यप के खिलाफ फतवा जारी की बात कही
गहना वशिष्ठ ने कहा, ‘अनुराग कश्यप ने जो बयान दिया है, वह बहुत बेकार है। ब्राह्मणों को अनुराग ने क्या… समझ रखा है? फिल्मों के लिए आप कोई भी बयान दे देंगे? ब्राह्मण पर आप कुछ भी बोल देंगे? इस तरह का बयान किसी और धर्म के लिए दिया होता, तो अब तक फतवे जारी हो गए होते।’ अनुराग कश्यप के खिलाफ थाना आनंद विहार जिला शाहदरा, दिल्ली में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सचिन शर्मा नामक एक युवक ने दर्ज कराई है।

अनुराग कश्यप के खिलाफ दिल्ली में शिकायत हुई
शिकायत पत्र में युवक ने लिखा, ‘अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज के प्रति किए गए अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं। ब्राह्मण समाज ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा, धर्म को दिशा देने का कार्य किया है। इस प्रकार के बयान न केवल समाज की भावना को आहत करते हैं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द्र को खंडित करने का प्रयास है। निवेदन है कि अनुराग कश्यप पर उनके बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की जाए।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...