17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorized'युवती को पिलाया जा रहा दूध', मस्क के Tweet को लोगों ने...

‘युवती को पिलाया जा रहा दूध’, मस्क के Tweet को लोगों ने कहा अश्लील

Published on

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने ट्वीट्स के अलावा मीम्स के जरिए भी लोगों के बीच छाए रहते हैं. उन्होंने अब मीम के तौर पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें दो लड़कियां देखी जा सकती हैं. इसमें एक लड़की दूसरी लड़की को जबरन दूध पिला रही है. इसमें एक लड़की के ऊपर ‘एलन मस्क के ट्वीट्स’ लिखा हुआ है, जबकि दूसरी को ‘ट्विटर’ बताया गया है. इसके जरिए मस्क ने लोगों को एक मैसेज देने की कोशिश की है, लेकिन लोगों ने अपनी तरफ से मीम के अलग-अलग मतलब निकाल लिए हैं. उन्होंने कमेंट्स में बताया है कि मीम को देखने से उन्हें क्या समझ आया.

एक यूजर ने कहा, ‘आप वास्तव में हमें जबरदस्ती खिला रहे हैं और हम इससे खुश नहीं हैं.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘महिला को एलन के लेबल के तौर पर दिखाना चाहिए और दूध की बोतल को एलन के ट्वीट के तौर पर.’

तीसरा यूजर इससे खुश होकर कहने लगा, ‘जब से एलन ने इसे खरीदा है, तब से ट्विटर बहुत बेहतर हो गया है.’ वहीं एक चौथे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है, ‘यह पक्का है, मैं अब और ट्विटर का इस्तेमाल नहीं करने वाला. 2006 से एक वफादार सपोर्टर रहा हूं और यह आखिरी बार है. एलन ने इस ऐप को आपदा में बदल दिया है और यह केवल बदतर होता जा रहा है. आज रात डिएक्टिवेट कर रहा हूं और अपने टैलेंट को इंस्टाग्राम पर ले जा रहा हूं, जहां वो एक अच्छा ऐप चला रहे हैं.’ वहीं, कई लोगों ने लिखा कि ट्विटर अब अश्लील हो गया है.

वहीं कुछ लोगों ने इसलिए नाराजगी जताई है क्योंकि उन्हें ये तस्वीर अश्लील लग रही है. उनका कहना है कि ये एडल्ट फिल्म से जुड़ी तस्वीर है. एक यूजर ने कहा, ‘ये तस्वीर कहां से ली गई है.’ एक अन्य यूजर का कहना है, ‘मेरा पसंदीदा हिस्सा, एलन मस्क उन चीजों को ट्वीट कर रहे हैं, जो हमारे लिए अतीत में निलंबित कर दी गई थीं.’

लोगों ने तस्वीर को बताया अश्लील
एक यूजर कहता है, ‘मुझे ऐसा क्यों लगता है कि इसके बाद की अगली तस्वीर एक्स-रेटेड है… हम्म.’ वहीं इस यूजर का कहना है, ‘यह एक फैमिली प्लैटफॉर्म है एलन, क्या होगा अगर मेरे बच्चे इसे देख लें तो.’

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...