5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसस्ता हो गया सोना… एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट, 100000...

सस्ता हो गया सोना… एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट, 100000 रुपये से कम हो गई कीमत

Published on

नई दिल्ली:

बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। मार्केट खुलने के कुछ ही देर बाद इसका भाव प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये से नीचे आ गया। MCX पर सोने के जून वायदा में बुधवार को मुनाफावसूली देखी गई, जिसकी वजह से इसकी कीमत में गिरावट आई।मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना 97,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसमें 3 फीसदी जीएसटी जोड़ने के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख रुपये को पार कर जाती है। बुधवार को यह 1911 रुपये की गिरावट के साथ 95,429 रुपये पर खुला। यानी मार्केट खुलते ही सोने की कीमत में 1911 रुपये की गिरावट आई।

बाद में और गिर गई कीमत
बाजार खुलने के बाद सोने की कीमत उतार-चढ़ाव जारी रहा। कारोबार के दौरान इसमें 2000 रुपये तक की गिरावट आ गई। सुबह 11:45 बजे सोने का भाव 1994 रुपये की गिरावट के साथ 95,346 रुपये पर आ गया। यानी अभी तक इसमें करीब दो फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। कारोबार की शुरुआत में सोना 3,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से ऊपर चला गया था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति और फेड चेयरमैन के बयानों के बाद ऊंचे स्तरों पर बिकवाली हुई।अमेरिका के राष्ट्रपति ने चीन के साथ स्थिर संबंधों का भरोसा दिलाया। उन्होंने फेड चेयरमैन पॉवेल को बनाए रखने की बात कही। इससे सोने के दाम में 100 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में सुधार हुआ।

आगे क्या होगी स्थिति?
डॉलर इंडेक्स में भी मजबूती आई है। यह 3 साल के निचले स्तर से उबर रहा था। इससे भी सोने के दाम में गिरावट आई। पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की उम्मीद है। यह डॉलर इंडेक्स में बदलाव और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव से प्रभावित होगा। सोने को 3,200 डॉलर पर समर्थन मिलना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...