17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedगोल्ड लोन कंपनियां तेजी से बेच रहीं गिरवी रखा सोना, 3 महीने...

गोल्ड लोन कंपनियां तेजी से बेच रहीं गिरवी रखा सोना, 3 महीने में 3 गुना बढ़ गई नीलामी की रकम, क्यों कर रहीं ऐसा?

Published on

नई दिल्ली

गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से इसे न चुकाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। इस कारण गोल्ड लोन देने वाली कंपनियां गिरवी रखे सोने की नीलामी कर रही हैं यानी उसे बेच रही हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष की सितंबर तिमाही में गोल्ड नीलामी की रकम पिछली तिमाही के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गई है।

इस साल जुलाई में बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया था। इससे सोने की कीमत में काफी गिरावट आ गई थी। इससे गिरवी रखे सोने की वैल्यू भी काफी कम हो गई थी। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि काफी लोगों के गिरवी रखे सोने की वैल्यू लोन की रकम और उसकी ब्याज से भी कम हो गई है। ऐसे में गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को काफी परेशानी हो गई थी।

रिजर्व बैंक ने दिखाई सख्ती
जुलाई के बाद से लेकर अब सोने की कीमत में तेजी आई है। ऐसे में कंपनियां नहीं चाहती कि अब उनके लोन की कीमत गिरवी रखे सोने की कीमत से ज्यादा हो जाए। वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने भी सख्ती दिखाई है। ऐसे में कंपनियां उन लोगों के सोने को बेच रही हैं जो लोन की रकम नहीं चुका पा रहे हैं। इन कंपनियों में मुथूट फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस आदि कंपनियां शामिल हैं।

बढ़ गई नीलामी की रकम
मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनियों ने पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) के मुकाबले ज्यादा मात्रा में गिरवी रखे सोने की नीलामी की है। इस नीलामी से रकम तीन गुना बढ़ गई है। इससे पता चलता है कि कंपनियां गिरवी रखे गोल्ड को बेचने की कितनी जल्दी दिखा रही हैं।

किसने कितना सोना नीलाम किया?
मुथूट फाइनेंस
जुलाई-सितंबर: गिरवी रखा 250 करोड़ रुपये का सोना नीलाम किया
अप्रैल-जून: गिरवी रखा 69 करोड़ रुपये का सोना नीलाम किया था

मणप्पुरम फाइनेंस
जुलाई-सितंबर: गिरवी रखा 360 करोड़ रुपये का सोना नीलाम किया

कंपनियां कब करती हैं नीलामी?
जब भी कोई शख्स गोल्ड लोन लेता है तो उसे कर्ज चुकाने के लिए एक तय समय दिया जाता है। उस तय समय तक लोन की रकम चुकाकर गोल्ड को वापस ले लिया जाता है। कई बार गोल्ड लोन लेने वाला शख्स लोन को रिन्यू भी करवा लेता है, लेकिन वह कंपनी के संपर्क में रहता है।

वहीं दूसरी ओर काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो निर्धारित समय में गोल्ड लोन की रकम चुका नहीं पाते हैं। साथ ही वे कंपनी से भी कोई संपर्क नहीं रखते। ऐसे में कंपनी उस सोने को लोन की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीलाम कर देती हैं। हालांकि नीलामी से पहले कंपनियां ग्राहक को नोटिस जारी करती हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...