9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedनए साल पर औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी में जबरदस्त...

नए साल पर औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी में जबरदस्त गिरावट, देखें क्या हैं लेटेस्ट कीमत

Published on

नई दिल्ली

अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में नए साल पर गिरावट आई है। अभी तक लगातार बढ़ रहे सोने के भाव अब कम हुए हैं। सोने के दाम गिरकर अब 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गए हैं। विदेशी बाजारों में नरम रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये की गिरावट के साथ 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी 400 रुपये हुई सस्ती
चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 78,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 78,800 रुपये प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,059 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ”डॉलर सूचकांक में आई मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेज बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमतों पर दबाव आया।”

इसका रखें ध्यान
जिंस बाजार में सोना हाजिर 2,059 डॉलर प्रति औंस पर रहा। यह वैश्विक बाजारों में पिछले बंद भाव से 14 डॉलर कम है। गांधी ने कहा कि कारोबारी, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की दिसंबर बैठक का ब्योरा बुधवार को जारी होने वाला है। इसके अलावा अमेरिकी नौकरियों के शुरुआती आंकड़ें जारी होने वाले है। ऐसे में कारोबार आक्रामक सौदों के लिए दांव लगाने संभवत: बचे हैं। एफओएमसी के ब्योरे से नीतिगत दर को लेकर रुख अधिक स्पष्ट हो सकेगा।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...