12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसोना-चांदी के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज 12 सितंबर को पहुँचे...

सोना-चांदी के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज 12 सितंबर को पहुँचे ऑल टाइम हाई

Published on

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम आज यानी 12 सितंबर को रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी 3,509 रुपये महंगी होकर 1,28,008 रुपये प्रति किलो पर पहुँच गई। बीते दिन चांदी का भाव 1,24,499 रुपये प्रति किलो था।

वहीं कारोबार के दौरान सोने की कीमत भी 744 रुपये बढ़कर 1,09,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कारोबार बंद होने पर सोना 611 रुपये की बढ़त के साथ 1,09,708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कल इसकी कीमत 1,09,097 रुपये थी।

गौरतलब है कि 9 सितंबर को सोना 1,09,635 रुपये पर था जबकि चांदी ने 1,24,770 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना 33,500 और चांदी 41,900 रुपये महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 33,546 रुपये बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये का था, जो अब बढ़कर 1,09,708 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़िए: सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

वहीं चांदी का भाव भी इस दौरान 41,991 रुपये उछला है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 1,28,008 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...