12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, 18 महीने के DA को लेकर...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, 18 महीने के DA को लेकर भेजा गया प्रस्‍ताव

Published on

नई दिल्‍ली ,

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने डीए बकाया को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. कर्मचारियों को यह बकाया जारी किया जा सकता है. यह DA बकाया जनवरी 2020 से जून 2021 तक का है. अगर मंत्रालय इसमें बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

दरअसल, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है और कहा है कि महामारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों का रोका गया भत्ता अब वापस करना चाहिए. उन्‍होंने कोविड-19 के दौरान इनके योगदान और देश के प्रयासों का समर्थन करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया.

18 माह के डीए को लेकर चर्चा
प्रस्‍ताव में लिखा गया है कि 25 जनवरी को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई है. ये बकाया 18 महीने की अवधि से संबंधित हैं, जिसके दौरान डीए और महंगाई राहत (डीआर) भुगतान को महामारी में वित्तीय तनाव के कारण निलंबित कर दिया गया था.

बजट में जारी हो सकता है बकाया डीए
भेजे गए प्रस्‍ताव में मुकेश सिंह ने कहा कि मैं चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महत्‍वपूर्ण योगदान को उजागर करना चाहूंगा. उनका अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत आवश्‍यक सेवाओं के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने और देश की लड़ाई का समर्थन करने में सहायक थी. उन्‍होंने कहा कि कोविड के समय रोकी गई तीन किस्‍तों को आगामी बजट में जारी करने के अनुरोध करता हूं.

बकाया का भुगतान संभव नहीं
देश की वित्तीय हालत सुधरने के बाद वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पहले संकेत दिया था कि नकारात्मक के कारण चुनौतीपूर्ण वित्तीय वर्ष 2020-21 से बकाया का भुगतान करना संभव नहीं माना जा रहा है.

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
गौरतलब है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को मौजूदा समय में सातवें वेतन आयोग के तहत 46 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है. उम्‍मीद की जा रही है कि इस बार भी जनवरी के बाद कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (4% DA Hike) का तोहफा मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो पेंशनर्स और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...