11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedयूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर, दुबई से भारत...

यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर, दुबई से भारत के लिए हवाई किराए में भारी गिरावट

Published on

अबू धाबी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर UAE से भारत आने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हवाई जहाज के टिकटों के दाम 60 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। पिछले महीने जिन विमानों में सीट नहीं मिल रही थी वे अब खाली हैं और उनके दाम भी बहुत कम हैं। ट्रैवेल कंपनियों का कहना है कि पिछले महीने विमान के दामों में उछाल देखने को मिला था। इसका सबसे बड़ा कारण गर्मियों की छुट्टी, ईद की छुट्टी और टूरिज्म था। तब UAE से भारत जाने वाले विमान महंगे थे।

रूह ट्रैवेल्स और टूरिज्म के सेल्स डायरेक्टर लिबिन वर्गीज ने कहा, ‘गर्मियों की छुट्टियां लगभग खत्म होने वाली हैं और जो परिवार छुट्टी पर घर गए थे वह वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। भारत से UAE के लिए टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन इन जहाजों को वापस खाली नहीं भेजा जा सकता। तो UAE से भारत के टिकट का दाम गिरने का सबसे बड़ा कारण यही है।’ उन्होंने कहा कि इस साल गर्मियों में UAE का टूरिज्म भी खूब बढ़ा, जिसके कारण भी टिकट के दाम पिछले महीने बढ़े थे।

कितना कम हुआ टिकट का दाम
UAE से भारत के फ्लाइट टिकट का दाम औसतन 400 दिरहम (8655₹) से लेकर 700 दिरहम (15000₹) तक है। पिछले महीने ये दाम 1200 दिरहम (26,000₹) से 1700 दिरहम (36,000₹) तक था। स्काई स्कैनर की मानें तो दुबई से मुंबई की फ्लाइट का दाम अगस्त में 271 दिरहम (5864₹), दुबई से दिल्ली की फ्लाइट का दाम 282 दिरहम (6,100₹) और दुबई से हैदराबाद और चेन्नई तक का दाम 320 दिरहम (6924₹) से 460 दिरहम (9954₹) के बीच है।

डिमांड में आई कमी
गलादरी इंटरनेशनल ट्रैवल सर्विसेज के मैनेजर राजा मीर वसीम का कहना है कि भारत की यात्रा मांग में बहुत तेजी से कमी आई है। क्योंकि कई परिवार छुट्टी पर हैं। वसीम ने कहा, ‘गर्मी की छुट्टी पर गए परिवार अभी तक नहीं लौटे हैं और कई ने वापसी का टिकट नहीं बुक किया है।’ उन्होंने कहा, ‘फिलहाल अभी जो लोग भारत यात्रा करना करना चाहते हैं वो या तो कपल हैं या बैचलर हैं जो हफ्ते या 10 दिन की छुट्टी मनाने के लिए जा रहे हैं।’

एयर इंडिया का बड़ा ऑफर
एयर इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की है। UAE से सभी प्रमुख शहर जैसे दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के लिए यात्रियों को 330 दिरहम (7100₹) जैसी कम कीमत में टिकट मिल रहा है। ये ऑफर 8 से 21 अगस्त तक चलेगा

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...