5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedइकोनॉमी के लिए आई अच्छी खबर, पहली तिमाही में जीडीपी के जोरदार...

इकोनॉमी के लिए आई अच्छी खबर, पहली तिमाही में जीडीपी के जोरदार रहने का अनुमान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 13 से 15.7 फीसदी रहने का अनुमान है। प्रमुख अर्थशास्त्रियों का कहना है कि पहली तिमाही में वृद्धि दर इससे अधिक भी रह सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने मंगलवार को वृद्धि दर पहली तिमाही में 15.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम आंकड़ा इससे ऊंचा रहने की संभावना है। वहीं, रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि जीडीपी वृद्धि दर जून तिमाही में 13 फीसदी से नीचे रहेगी।

आरबीआई का यह है अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 16.2 फीसदी रहने की संभावना जतायी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय अगले सप्ताह पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी करेगा। महामारी की पहली लहर के दौरान जून, 2020 में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में स्थिति ज्यादा खराब होने के बावजूद जून, 2021 में 20.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

एसबीआई रिसर्च के अनुसार, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 15.7 फीसदी रहने की संभावना है। इसके ऊपर भी जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय बैंक का 2022-23 के लिये 7.2 फीसदी आर्थिक वृद्धि का अनुमान ऊपर जा सकता है।

इक्रा ने दिया 13 फीसदी का अनुमान
इक्रा की नायर ने कहा कि पहली तिमाही में वृद्धि दर नरम होकर 13 फीसदी रहने की संभावना है। उन्होंने इसके पीछे उच्च तुलनात्मक प्रभाव के साथ गर्मी बढ़ने से गेहूं उत्पादन प्रभावित होने, वैश्विक स्तर पर मुद्दों और कमोडिटीज के दाम में तेजी के कारण मांग/मार्जिन प्रभावित होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सकल मूल्य वर्धन 12.6 फीसदी रहने की संभावना है।

ग्रोथ के मजबूत और व्यापक रहने के संकेत
रेटिंग एजेंसी के अनुसार, ग्रोथ को सर्विस सेक्टर से गति मिलेगी। सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 17 से 19 फीसदी रहने की संभावना है। उसके बाद उद्योग (9 से 11 फीसदी) का स्थान होगा। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, निगरानी वाले 41 महत्वपूर्ण आंकड़ों में से 89 फीसदी में पहली तिमाही में तेजी रही। जबकि 2021-22 में यह 75 फीसदी था। यह वृद्धि के मजबूत और व्यापक रहने का संकेत देता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...