13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजमकर मुनाफा कमा रहे सरकारी बैंक, 65% बढ़ा प्रॉफिट, जानिए कौन-सा बैंक...

जमकर मुनाफा कमा रहे सरकारी बैंक, 65% बढ़ा प्रॉफिट, जानिए कौन-सा बैंक है सबसे आगे

Published on

नई दिल्ली

सरकारी बैंकों (PSB) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कुल 29,175 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह एक साल पहले की तुलना में 65 फीसदी अधिक है। इन बैंकों के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) की परफॉर्मेंस सबसे अच्छी रही। सरकारी बैंकों के अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही परिणामों के अनुसार बीओएम का लाभ 139% की जोरदार उछाल के साथ 775 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह बीओएम ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों के बीच सबसे अधिक प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की।

यूको बैंक ने खूब कमाया मुनाफा
कोलकाता बेस्ड यूको बैंक दूसरे स्थान पर है। इसने तीसरी तिमाही में 653 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के उसके लाभ से 110 फीसदी अधिक है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी तिमाही में 100 फीसदी से अधिक लाभ वृद्धि हासिल करने में सफल रहे हैं। मुंबई बेस्ड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2,245 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 107 फीसदी अधिक है। चेन्नई स्थित इंडियन बैंक का भी लाभ 102 फीसदी बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया।

12 बैंकों के मुनाफे में 65% की ग्रोथ
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने सम्मिलित रूप से कुल 29,175 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 17,729 करोड़ रुपये का था। इस तरह इन बैंकों के संयुक्त लाभ में 65 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।

पहले 9 महीनों में 70,166 करोड़ का प्रॉफिट
वित्त वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में सार्वजनिक बैंकों ने 70,166 करोड़ रुपये का कुल लाभ अर्जित किया है। यह एक साल पहले के 48,983 करोड़ रुपये की तुलना में 43 फीसदी अधिक है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 15,306 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। यह सितंबर तिमाही में बढ़कर 25,685 करोड़ रुपये और दिसंबर तिमाही में 29,175 करोड़ रुपये हो गया।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...