8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने जारी किया अलर्ट, बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा है...

सरकार ने जारी किया अलर्ट, बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा है खाली, ऐसे करें खुद को सुरक्षित

Published on

भारत सरकार की तरफ से साइबर क्राइम को रोकने के लिए नए कदम उठाए जाते रहे हैं। अब एक बार फिर सरकार ने नया अलर्ट जारी किया है, इसमें लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षित करने के लिए एक नया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे लोगों के साथ होने वाले क्राइम को अंजाम दिया जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए स्कैम का बिल्कुल नया तरीका पकड़ा है। इसमें कहा गया है कि यूजर्स का बैंक अकाउंट बिल्कुल जीरा हो जाता है। कई केस में तो यूजर्स से OTP तक भी नहीं मांगा जाता है। यानी बिना बताए ही लोगों के साथ ये धोखाधड़ी हो रही है। इसमें स्कैमर्स लोगों से हैकिंग से बचाने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वही इसे अंजाम दे रहे होते हैं।

अलर्ट की मानें तो इसमें लोगों से हैकिंग से बचने के लिए एक नंबर भी दिया जाता है। इसमें कहा जाता है कि वह इस नंबर पर डायल करें और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो इससे उनका फोन बंद हो जाएगा। यानी फोन किसी काम का नहीं रहेगा। कई लोग इसे समझ नहीं पाते हैं, लेकिन असल में ये स्कैम करने का ही एक तरीका होता है। *401#99963….45 (किसी भी नंबर) पर फोन करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

कैसे करें बचाव-
ऐसे स्कैम से अगर आप भी खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ऐसे किसी भी कॉल का जवाब नहीं देना है। क्योंकि फोन या सिम कार्ड हैक होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की सूचना फोन करके नहीं दी जाती है। कई केस में यूजर्स पर दबाव बनाकर उनके फोन में ऐप तक भी डाउनलोड करवा ली जाती है। दरअसल ये VPN App होती है जो आपके फोन का सारा डेटा चोरी करती है। इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...