26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedसरकारी टमाटर हो गए और सस्ते, अब 90 या 80 नहीं इतना...

सरकारी टमाटर हो गए और सस्ते, अब 90 या 80 नहीं इतना है एक किलो का भाव

Published on

नई दिल्ली

लोगों को टमाटर की महंगाई से निजात दिलाने के लिए सरकार सस्ते टमाटर बेच रही है। पहले सरकार ने 90 रुपये किलो में टमाटर बेचना शुरू किया था। इसे बाद में घटाकर 80 रुपये किलो किया गया। अब सरकार ने गुरुवार से 70 रुपये किलो में टमाटर बेचने का फैसला किया है। इस समय टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई जगहों पर टमाटर का भाव 250 रुपये किलो तक भी पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में टमाटर की औसत कीमत 117 रुपये किलोग्राम के करीब है। सरकार देशभर के विभिन्न शहरों में 500 से अधिक पॉइंट्स पर सस्ते टमाटर बेच रही है। सस्ते टमाटर खरीदने के लिए लोगों मे होड़ लगी है।

इन शहरों में बेचे जा रहे सस्ते टमाटर
NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई जगहों पर सस्ते टमाटर की बिक्री की जा रही है। इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जा रहा है। सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन के जरिये रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। इसके बाद शनिवार को कुछ अन्य शहरों में सरकार ने रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। सरकार के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, यूपी और बिहार में कई जगहों पर रियायती दर पर टमाटर बेचे जा रहे हैं।

इसलिए घटाया भाव
सरकार ने टमाटर की कीमतों में गिरावट के ट्रेंड को देखते हुए रियायती टमाटर का भाव भी घटाने का फैसला लिया है। अब 20 जुलाई से 70 रुपये किलो में रियायती टमाटर मिलेगा। शुरुआत में सरकार ने कीमत 90 रुपये प्रति किलो रखी थी। इसके बाद 16 जुलाई को इस भाव को घटाकर 80 रुपये प्रति किलो किया गया था।

यहां से आ रहा सस्ता टमाटर
केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए ताकि उत्तरी राज्यों में टमाटर की कीमतों पर नकेल कसी जा सके। सरकार की तरफ से केंद्र सरकार की एजेंसी नेफेड इन राज्यों से टमाटर का प्रोक्यूरमेंट कर रही है। इसे उत्तर भारत के कुछ डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...