12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसरकार की लाइफलाइन काफी नहीं, Vi को 45,000 करोड़ की सख्त जरूरत,...

सरकार की लाइफलाइन काफी नहीं, Vi को 45,000 करोड़ की सख्त जरूरत, कहां से आएगी रकम?

Published on

नई दिल्ली

वोडाफोन आइडिया के बकाया ब्याज को इक्विटी में बदलने का सरकार का फैसला इस टेलीकॉम कंपनी को बड़ी राहत देगा। इससे कंपनी को कुछ मौजूदा कर्जों को तत्काल रिफाइनेंस करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी वेंडर्स का बकाया भुगतान कर सकेगी और उसके पास पूंजीगत व्यय के लिए भी रकम होगी। विश्लेषकों ने सरकार के फैसले के बाद यह बात कही है। शुक्रवार को सरकार वीआई (Vi) का डिफर्ड एजीआर पर 16,133.18 करोड़ के ब्याज को 10 रुपये प्रति शेयर पर इक्विटी में बदलने पर सहमत हुई थी। वीआई के प्रमोटर्स की तरफ से एक आश्वासन मिलने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रमोटर्स ने आश्वासन दिया कि वे कंपनी के लिए कमिटेड हैं और आवश्यक फंड्स लगाएंगे।

वीआई को मिलेगी बड़ी मदद
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच में सीनियर डायरेक्टर (कॉरपोरेट्स) नितिन सोनी ने कहा, ‘सरकार का फैसला कर्जदाताओं को वीआई का मौजूदा बैंक कर्ज रिफाइनेंस करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति को देखते हुए वे नया लोन देकर जोखिम नहीं लेंगे।’ फिच ने कहा कि अगर रिफाइनेंसिंग होती है तो वीआई को टावर कंपनियों और नेटवर्क वेंडर्स को बकाया का एक हिस्सा चुकाने में मदद मिलेगी। साथ ही उसे अफने 4जी ऑपरेशन को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

सितंबर तक चुकाने हैं 9,600 करोड़ रुपये
सितंबर 2022 के आखिर में वीआई का बैंकों और दूसरे कर्जदाताओं को बकाया 15,080 करोड़ रुपये था। इसलिए कोई भी रिफाइनेंसिंग या मौजूदा लोन रिपेमेंट डेडलाइन्स का बढ़ना महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि सितंबर 2023 तक कंपनी को 9,600 करोड़ रुपये का रिपेमेंट करना है।

वेंडर्स का जल्द करना होगा पेमेंट
सितंबर 2022 के आखिर तक वीआई का ट्रेड पेएबल्स 15,030 करोड़ रुपये था। वीआई को इंडस टावर्स जैसे वेंडर्स का बकाया जल्द ही चुकाने की जरूरत है और अपना 4जी नेटवर्क बढ़ाना है। साथ ही इसे एरिक्सन और नोकिया जैसी कंपनियों के साथ 5जी गियर आपूर्ति अनुबंधों को अंतिम रूप देने की भी आवश्यकता है।

45,000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी इन्फ्यूजन की जरूरत
हालांकि, यह काफी नहीं होगा। वोडाफोन आइडिया को करीब 45,000 करोड़ रुपये की जरूरत है। Analysys Mason के प्रमुख (इंडिया एंड मिडिल ईस्ट) रोहन धमीजा ने कहा, ‘वीआई को करीब 45,000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी इन्फ्यूजन की जरूरत है। इस रकम से ही वह जियो और एयरटेल के साथ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा कर पाएगा और 5जी नेटवर्क रोल आउट कर पाएगा। फ्रेश लोन्स के जरिए अतिरिक्त कर्ज को बढ़ाने से इसकी पहले से ही कमजोर बैलेंस शीट और अधिक खराब होगी।’

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...