14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized6G पर सामने आया सरकार का प्लान, केंद्रीय मंत्री ने कह दी...

6G पर सामने आया सरकार का प्लान, केंद्रीय मंत्री ने कह दी ऐसी बात, हर भारतीय को होगा गर्व

Published on

फास्ट इंटरनेट और मजबूत नेटवर्क पर दुनिया पहले ही बहुत तेजी से काम कर रही है। 3जी और 5जी को लेकर दुनियाभर ने देखा कि भारत ने कैसे इसमें काम किया है। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कर दिया है कि भारत 6जी में भी दुनिया को एक नई दिशा दिखाने वाला है। सिंधिया ने साथ ही बताया कि अभी सरकार ने वोडफोन-आइडिया ने अपने स्टेक को बेचने के लिए कोई टाइमलाइन भी सेट नहीं की है। वह ET से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने भारत के आगे के प्लान के बारे में भी बात की।

सिंधिया आगे कहते हैं कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में भी टेलीकॉम इंडस्ट्री अहम रोल प्ले करती है। भारत में मोबाइल कनेक्शन में भी तेजी से उछाल देखा गया है। पहले ये 900 मिलियन थे, लेकिन अब बढ़कर 1,150 मिलियन हो चुके हैं। सब्सक्राइबर्स में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इंटरनेट के मामले में भी हम 200 मिलियन से बढ़कर 950 मिलियन हो चुके हैं। डेटा कोस्ट से लेकर कॉलिंग कोस्ट में काफी गिरावट आई है। भारत 3जी, 4जी और 5जी में फॉलोअर रहा था। लेकिन आज भारत सक्षम है कि वह 6जी में लीड कर सकता है। आने वाले समय में पूरी दुनिया की नजर हमारे नेटवर्क पर होगी।

BSNL के लिए 4जी स्टेक रोलआउट किया जा रहा है। साथ ही 5जी पर भी तेजी से काम हो रहा है। सिंधिया बताते हैं कि भारत दुनिया का तीसरा या चौथा देश है जिसके पास अपना 4जी नेटवर्क है। इसका मतलब है कि हमारा अपना कोर, रेडियो एक्सेस नेटवर्क के साथ डेटा सेंटर भी अपना है। हम चाहते हैं कि रोल आउट जल्दी से जल्दी हो। भारत फॉरेन एक्सचेंज से भी बच रहा है क्योंकि हमें सर्विस के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है जो हमारे के लिए काफी सकारात्मक संकेत हैं।

प्रोडक्शन-लिंक इंसेटिव (PLI) स्कीम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह कामयाब रही है और हम इसे टेलीकॉम इक्विप्मेंट मैनुफैक्चरिंग में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक नागरिक को अच्छा नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए। सिंधिया बताता है कि वह 5G लैब्स को भी देख रहे हैं। इसके लिए वह नए स्टार्टअप को बल देंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत अपने इक्विप्मेंट बनाकर तैयार करे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...