8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedगोविंदा की भांजी ने दोबारा की शादी, अब उत्तराखंड के मंदिर में...

गोविंदा की भांजी ने दोबारा की शादी, अब उत्तराखंड के मंदिर में पुरानी साड़ी पहन दुल्हन बनीं आरती

Published on

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हसीना कई टीवी सीरियल का हिस्सा रहीं, तो बिग बॉस 3 के बाद उन्हें एक अलग ही लेवल की पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन, सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हसीना बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करने के बाद आईं। और भला आती भी क्यों न, हसीना का सुहागन के रूप में सूट- साड़ी में सुंदर रूप जो देखने को मिल रहा था। हालांकि, अब आरती दोबारा शादी के बंधन में बंध गई हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

​दरअसल, अपनी शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी पर आरती और दीपक ने उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी रचाई। जहां भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी और आज भी वहां ज्योत जली हुई हैं। ऐसे में इस मंदिर की बहुत मान्यता है और अब दोनों ने दोबारा से अपनी शादी के वचन ले लिए हैं। जिसके लिए उन्होंने नए कपड़े न लेकर, अपने वेडिंग डे वाले पुराने कपड़ों ही पहने। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @artisingh5)

पहने अपने पहले फेरों वाले कपड़े
आरती ने इंस्टाग्राम पर मंदिर वेडिंग की खूबसूरत वीडियो शेयर कर बताया है कि दीपक की हमेशा से इच्छा थी कि वह इस मंदिर में शादी करे। ऐसे में दोनों ने अपनी एनिवर्सरी पर दोबारा शादी कर ली। जहां दोनों ही अपनी शादी वाले कपड़ों में सज-धजकर तैयार हुए। आरती ने अपनी फेरों वाली साड़ी पहनी, तो दीपक वाइट एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी में दिखे।

ऐसी है आरती की साड़ी
डीटेल में आरती के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। जिसे सुनहरे धागों के साथ ही सितारों से सजाया गया है। जहां पूरी साड़ी पर फूलों वाली बेल बनी है, तो बॉर्डर को हैवी रखा। जिसके साथ उन्होंने कोहनी तक की स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना और साड़ी को ओपन पल्लू करके ड्रैप किया। जहां साड़ी में आरती की खूबसूरती दिल जीत गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...