11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedगोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा का निधन, हाल ही सुनीता आहूजा संग...

गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा का निधन, हाल ही सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों पर किया था एक्टर का बचाव

Published on

गोविंदा के लंबे समय से सेक्रेटरी और करीबी दोस्त रहे शशि सिन्हा का निधन हो गया है। उनके निधन से एक्टर को बड़ा सदमा लगा है। शशि सिन्हा ने कुछ दिन पहले ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर एक्टर का बचाव किया था। उन्होंने तलाक की खबरों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि सुनीता ने इंटरव्यूज में कुछ ज्यादा ही बोल दिया। और अब अचानक ही शशि सिन्हा के निधन की खबर ने तगड़ा झटका दिया है।

शशि सिन्हा कई साल से गोविंदा के सेक्रेटरी थे। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। शशि सिन्हा हर सुख-दुख और उतार-चढ़ाव में गोविंदा के साथ रहे। जब एक्टर के पैर में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी थी, तब भी उन्होंने उनका बचाव किया था।

गोविंदा बुरी तरह टूटे, शशि सिन्हा के घर भागे
‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शशि सिन्हा ने 6 मार्च को मुंबई के बोरीवली वेस्ट की निरंजन सोसाइटी में स्थित अपने घर में शाम 4 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। जैसे ही गोविंदा को खबर मिली, वह तुरंत ही शशि सिन्हा के घर पहुंचे। वह किसी तरह से आंसुओं को आंखों में समेटे हुए थे और चेहरा एकदम उदास था।

10 बजे हो सकता है अंतिम संस्कार
फिल्मी दुनिया के अलावा शशि सिन्हा मुंबई के सोशल सर्कल्स में भी जाना-पहचाना चेहरा थे, जो अपने पेशेवर रवैये और दृढ़ निष्ठा के लिए जाने जाते थे। शशि सिन्हा का अंतिम संस्कार रात 10 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें गोविंदा के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियां शामिल होंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...