7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
HomeUncategorizedगोव‍िंदा से पत्नी सुनीता ने मांगा था तलाक, वकील का खुलासा- 6...

गोव‍िंदा से पत्नी सुनीता ने मांगा था तलाक, वकील का खुलासा- 6 महीने पहले बिगड़ी थी बात…

Published on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा की मैरिड लाइफ में खटपट की न्यूज ने फैंस को परेशान किया हुआ है. सुनने में आया है कपल शादी के 37 साल बाद तलाक लेने वाला है. हालांकि परिवारवालों का कहना है कि गोविंदा-सुनीता कभी अलग नहीं हो सकते. अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंडल का बयान सामने आया है. उन्होंने कपल के रिश्ते का सच बताया है.

गोविंदा-सुनीता के तलाक का सच क्या?
बातचीत में ललित ने खुलासा किया कि सुनीता ने कुछ गलतफहमियों के चलते 6 महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी. लेकिन अब कपल ने आपसी मतभेद को सुलझा लिया है. दोनों साथ में खुश हैं. उन्होंने बताया कि हमने नए साल में नेपाल का दौरा किया था. उन दोनों के बीच अब सब ठीक है. एक कपल के बीच ऐसी चीजें होती रहती हैं. उनका रिश्ता मजबूत है. वे हमेशा साथ रहेंगे.

साथ रहते हैं गोविंदा और सुनीता
ललित बिंडल ने गोविंदा और सुनीता के अलग-अलग अपार्टमेंट्स में रहने की खबर को झुठलाया है. उन्होंने बताया कि गोविंदा ने सांसद बनने के बाद ऑफिशियल कामों के लिए नया बंगला खरीदा था, ये बंगला उनके फ्लैट के अपोजिट है. गोविंदा को कई दफा मीटिंग्स अटेंड करनी होती है. कभी वो नए बंगले में ही सो जाते हैं. लेकिन कपल हमेशा से साथ रहता आया है.

कैसे बिगड़ी बात?
ललित ने बताया कि पॉडकास्ट और पब्लिक अपीयरेंस में सुनीता के आधे अधूरे बयान की वजह से इन सारी बातों को बढ़ावा मिला है. उन्होंने कहा- लोगों ने अपने सुविधा के हिसाब से बातों को उठाकर कपल के खिलाफ यूज किया. जैसे वो कहती हैं- मुझे गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए. फिर वो कहती हैं मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए. जब वो कहती हैं- गोविंदा अपनी वेलेंटाइन के साथ है. तो सुनीता के बोलने का मतलब था गोविंदा अपने काम में बिजी है. लेकिन लोग कपल के बारे में निगेटिव बोल रहे हैं. जबकि वो साथ हैं. मैं भरोसा दिला सकता हूं कि वो हमेशा साथ रहेंगे. गोविंदा और सुनीता का कोई तलाक नहीं होने वाला है.

यकीनन ही गोविंदा के फैंस ने अब राहत की सांस ली होगी. गोविंदा और सुनीता की हिट जोड़ी को फैंस बेशुमार प्यार करते हैं. दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, लोगों को भरपूर एंटरटेन करते हैं. 1987 में उनकी शादी हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन.

कैसे उड़ी गोविंदा के तलाक की अफवाह?
Reddit पर एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें लिखा था ‘गोविंदा पत्नी से तलाक ले रहे हैं.’ बस फिर क्या था. देखते ही देखते ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया. दावा किया गया कि गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है. दोनों की नजदीकियों को देख सुनीता ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा सुनीता संग शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं. लेकिन सुनीता तलाक लेने के मूड में थीं.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

ब्रिज के नीचे कार में बैठकर बना रहे थे डकैती की योजना, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।कोहेफिजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना...

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट

भोपाल।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप की समस्याए उठी

भेल भोपाल ।नर्मदा गेस्ट हाउस, बरखेड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई सभागृह में नगर सलाहकार...